Monday, July 29, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/7/2019 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  30/7/2019 मंगलवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 2,11,20,29
आज आप व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे, परन्तु क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये/सम्पति से जुड़ी  कोई मुकदमेबाजी व् अनर्गल वाद विवाद आज आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार, आंतरिक सज्जाकार व् शिक्षाविद, सोने व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित  करेंगे/ आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ घर में  मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/ धार्मिक क्रियाकलापों, वास्तु  परामर्श  व ज्योतिष की ओर रुझान  बढ़ेगा/ सोने, नवरतन, ईंधन, सम्पति, कृषि भूमि के विक्रेता, सेना, न्यायपालिका, भू शोध कर्ता, धर्म गुरु, फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आप आविष्कार, अनुसन्धान, शोध कार्य, प्रशासनिक नवनीति निर्धारण के क्षेत्र में  कुछ पहचान बना पाएंगे/ सामाजिक कार्यकर्ता, वैज्ञानिक, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज आप पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ सोने के विक्रेता, गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स, शिक्षाविद, साहित्यकार, आर्किटेक्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति स्थान्तरण से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज आप शुरू न कीजिये/ क्रोध पर भी यथासम्भव काबू रखिये/

अंक 6,15,24
आप पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व, आप भाग्य प्रतिकूलता के बावजूद निभा पाएंगे/ परिवार की सुख सुविधा हेतु आप खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/ सम्पति से जुड़े किसी न्यायिक वाद में प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/

अंक 7,16,25
पारिवारिक व् व्यवसायिक  दायित्व आज आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ सोने, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार, आर्किटेक्ट्स, लेखक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/

अंक 8,17,26
व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व आप बखूबी पूर्ण कर पाएंगे और अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे, परन्तु अहम पर काबू रखिये व् व्यवहार विनम्र रखिये/ सोने, सरसों के तेल व् सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स ,साहित्यकार, मीडिया, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ कृषि भूमि, रिहायशी भूमि व् सोने में  दीर्घ कालीन निवेश के लिए अनुकूल दिन है/ सेना, न्यायपालिका, धर्म गुरु, सोने व् नवरतन, ईंधन, प्रकाशन सामग्री, गृह निर्माण सामग्री के विक्रेता, फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment