Sunday, July 28, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/7/2019 सोमवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/7/2019 सोमवार

अंक 1,10,19,28
आज का दिन शान्तिप्रद है/ निर्धारित व्यवसायिक लक्ष्य, सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियाँ भी सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ मीडिया, एयर ट्रेवल्स, पर्यटन सेक्टर, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आप पर मेहरबान हैं/ निवास व् व्यवसाय बदलने के लिए,गृह निर्माण,घर व् ऑफिस की आंतरिक सज्जा शुरू करने के लिए अनुकूल दिन है/ सोने, चांदी, हस्तशिल्प उत्पादों, सम्पति के विक्रेता, साहित्यकार, मीडिया, टूरिज्म सेक्टर व् एयर ट्रेवल्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व सहजता से व् बखूबी निभा पाएंगे/ भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ सोने,सुनहरी वस्तुओं,चांदी व् सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, कुटीर उद्द्योग पति, आर्किटेक्ट्स, मीडिया व् प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वॉक इन इंटरव्यू के लिए व् निवास बदलने के लिए उत्तम दिन है/

अंक 4,13,22,31
आज आप अपने लक्ष्य निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ रचनात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे व् विदेश भर्मण के कार्यक्रम  हैं/ चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, मीडिया, कला समीक्षक व् कलाकार, एयर ट्रेवेल्स व् टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आपकी सामाजिक,व्यवसायिक व पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स, शिक्षाविद, साहित्यकार, नर्सिंग होम्स, आर्किटेक्ट्स, सोने व् सम्पति के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ बिना किसी उल्लेखनीय बदलाव के पूर्ण कर पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, सोने व् सम्पति के विक्रेता, साहित्यकार, शैक्षणिक संस्थाएं, सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/अपने परिवार की सुख सुविधा हेतु आप अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/

अंक 7,16,25
आज सेहत की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ किसी एलर्जी या वायु जनित संक्रमण से परेशानी कां अदेशा है/ अस्वस्थता के बावजूद, आप अपने व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ सोने व् सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सहज रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, साहित्यिक व् सामाजिक गतिविधियों में आपकी पहचान बनेगी/ सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश हेतु उत्तम दिन है/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी सामाजिक,पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्यिक व् शैक्षणिक दायरा भी विस्तृत होगा/ प्रसूतिगृह, सोने व् सम्पति के विक्रेता तथा आर्किटेक्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment