Friday, July 26, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/7/2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/7/2019
अंक 1,10,19,28
आज आपकी बौद्धिक क्षमता व् तर्क शक्ति और अधिक मुखर होगी/ प्रशासनिक, राजनैतिक व् प्रबंधन क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा/सैर सपाटे, आमोद प्रमोद, रचनात्मक गतिविधियों में  भी समय दे पाएंगे/ टूरिज्म सेक्टर, एयर ट्रेवल्स, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, मीडिया व् अनुवादक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध  पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ रचनात्मक व् साहित्यिक गतिविधियों, आमोद प्रमोद, विदेश भ्रमण के  लिए अनुकूल दिन है/ चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता,निर्यातक, एयर ट्रेवेल्स, कलाकार, कवि व् मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आपकी प्रबंधन क्षमता से लोग आज अधिक प्रभावित रहेंगे/ आज राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में आप अग्रणी रहेंगे/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी अपनी कार्य शैली से खास पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् एन जी ओ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ स्तर पर कुछ मतभेद व् उच्च अधिकारियों से अनबन आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ कलाकार, मीडिया, एयरवेज़, टूरिज्म सेक्टर, आर्किटेक्ट्स व् मीडिया, चांदी के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आपकी प्रबंधन क्षमता से लोग आज अधिक प्रभावित रहेंगे/ आज राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में आप अग्रणी रहेंगे/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी अपनी कार्य शैली से खास पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् एन जी ओ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ आपके क्रिया कलापों में  नवीनता की कमी खलेगी/ कुछ समय सामाजिक मेलजोल व् अपनी पसंददीदा गतिविधियों में दीजिए व् छुटी का आनंद लीजिए /

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां सामान्य ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ एयर ट्रेवेल्स में आज बाधा का अंदेशा है/ कोई एलर्जी या  वायु जनित संक्रमण भी आज आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/

अंक 8,17,26
अहम पर यथासम्भव काबू रखिये; राजनैतिक व् प्रशासनिक विवादों से दूर रहिये, अन्यथा आपकी उलझने बढ़ सकती हैं/ आज उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति भी आश्वस्त हो लीजिये/ कुछ नया प्रोजेक्ट आज शुरू न कीजिये/

अंक 9,18,27
आज आपके क्रिया कलाप सहजता से पूर्ण कर पायेंगे, परन्तु नवीनता की कमी रहेगी/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप में  व् अपनी पसंद की गतिविधियों में  दीजिए व् आराम कीजिये/ अपने आस पास बिखरी  छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com  में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान में  रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment