Wednesday, July 24, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/7/2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/7/2019

अंक 1,10,19,28
आज आपकी रचनात्मक प्रवृति मुखर होगी/ सैर सपाटे, नौका विहार ,साहसिक समुद्री अभियान के कार्यक्रम भी बन सकते हैं, परन्तु वाहन चालन मे अधिक  बरतिए/ अहम पर भी यथासम्भव काबू रखिए / शिपिंग सेक्टर, मोती ,चांदी व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ भाग्य अनुकूलता से, आप अस्वस्थता के बावजूद, अपने निर्धारित लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे/ सामाजिक व् साहित्यिक दायरा भी कुछ बढ़ेगा/ सोने, हीरे व् सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, मीडिया, प्रकाशक, ट्रांसपोर्टर्स, सर्जन्स, धर्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक देंगे/ सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ आपकी राय का मान होगा/ चांदी, मोती, सोने, हीरे, सम्पति के विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स, मर्चेंट नेवी, शिपिंग सेक्टर, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, मीडिया, साहित्यकार, प्रकाशक, कॉस्मेटिक सर्जन्स, प्रसूतिगृह आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि साहित्यिक व् रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद, सैर सपाटे में बढ़ेंगी, परंतु वाहन चालन में अधिक सचेत रहिये/ बुजुर्गों से वैचारिक मतभेद आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ सामजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिए/ समुद्री उत्पादों व् चाँदी के विक्रेता, शिपिंग सेक्टर, जल शुद्धिकरण सयंत्र अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ मन की चपलता पर भी काबू रखने की कोशिश कीजिये व् वाहन चालन में अधिक सचेत रहिये/ बुजुर्गों को समुचित आदर दीजिये व उनकी आशीष पाने की कोशिश कीजिये/ आज शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, साहित्यकार व शिक्षाविद अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सोने व् सम्पति के विक्रय हेतु अनुकूल दिन है/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से, व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप परिवार की सुख  सुविधा हेतु सहर्ष व्यय करेंगे/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, सोने व् सम्पति के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनात्मक व् साहित्यिक गतिविधियों व् शोध कार्यों के लिए व् प्रतियोगिताओं में  भाग लेने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ चाँदी, मोती, सोने व् सम्पति के विक्रेता, मीडिया, मनोवैज्ञानिक, शिपिंग सेक्टर, ट्रांसपोर्टर्स, कॉस्मेटिक सर्जन्स, शिक्षाविद अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा/ सोने, सम्पति सरसों के तेल, सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, प्रसूतिगृह, प्रकाशक, मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ पारिवारिक व् सामाजिक गतिविधियों में अतिरिक्त समय दे पाएंगे/ धार्मिक गतिविधियों में  मन रमेगा; तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ सोने, सम्पति, वाहन, पेट्रोल, हीरे के विक्रेता, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment