Wednesday, July 31, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/8/2019 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/8/2019  गुरुवार

अंक 1,10,19,28
आज आपका प्रशासनिक, सामाजिक व् पारिवारिक क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा व् आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, आर्किटेक्ट्स, नियोजन कार्यालय, कुटीर उद्योगपति, स्त्री रोग चिक्त्सिक, सोने, सम्पति, दुग्ध उत्पादों  व गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक ,एन. जी. ओ. व् बालगृह अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ कुटीर उद्योगपति, आंतरिक सज्जाकार व् आर्किटेक्ट्स, सोने, सम्पति व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, प्रसूतिगृह, मीडिया, लेखक व् प्रकाशकं आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे; परन्तु आप भाग्य अनुकूलता  से लाभान्वित होंगे/ शिक्षण संस्था संचालक, लेखक, प्रकाशक, सामाजिक कार्यकर्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ, आर्किटेक्ट्स, नियोजन कार्यालय, सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिए, अन्यथा प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ शांत चित से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की चेष्टा कीजिये/ अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहेजने की कोशिश कीजिये/

अंक 5,14,23
अपनी प्रशासनिक क्षमता व् प्रबंधन योग्यता के आधार पर आप राजनैतिक, व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक क्षेत्र में अपनी खास पहचान बना पाएंगे व् दायित्व वहन सुगमता से  कर पाएंगे/ आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/ मनोरोग व् बालरोग चिक्त्सिक, फ़िज़ियोथेरेपिस्ट, स्त्रीरोग चिक्त्सिक, राजनेता,  सामाजिक कार्यकर्ता, इवेंट  मेनेजर्स, सफ़ेद व् सुनहरी रंग की  वस्तुओं, सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, एम्प्लॉयमेंट एजेंसियां, लेखक व् प्रकाशक, गृह  व् शिक्षा ऋण एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, प्रकाशक,  सोने, सम्पति , गृह उपयोगी वस्तुओं व् स्टेशनरी के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आप परिवार की सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ आप भाग्य अनुकम्पा से लाभान्वित होंगे/ सोने, सम्पति, गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता, प्रसूतिगृह, सामाजिक कार्यकर्ता, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, शिक्षाविद, लेखक व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये; प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर वाद विवाद से बचिए/ उपभोग से पूर्व  दुग्ध उत्पादों  की शुद्धता के प्रति अवश्य आश्वस्त हो लीजिये; फ़ूड पोइज़निंग का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से आप व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व निभा पाएंगे/ परिवार में आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/

अंक 9,18,27
दैनिक दायित्व सुचारु रूप से निभा पाएंगे/ आज आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ भवन निर्माता, सामाजिक कार्यकर्ता, कुटीर उद्योगपति, सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक व् प्रकाशक, सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, प्रसूतिगृह व् स्त्री रोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान में  रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment