Tuesday, June 18, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/6/2019 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/6/2019 बुधवार

एक झलक आपके आने वाले कल की
अंक 1,10,19,28
आज आपका  प्रशासनिक,राजनेतिक व् सामाजिक गतिविधियों मैं वर्चस्व बढ़ेगा/आपकी तर्क शक्ति  व् बौद्धिक क्षमता निखरेगी/एन जी ओ, बालगृह, मनोवैज्ञानिक, बालरोग चिकित्सिक, खिलाड़ी,निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/विदेश में राजनेतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट मंडल भेजने के लिए व् विदेश भ्रमण के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/मेहमान नवाज़ी में व् बच्चों के साथ बिताया समय खुशनुमा रहेगा/ नर्सिंग होम्स, इवेंट मैनेजर्स, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स,निर्यातक,बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक, खेलजगत आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/संतान के विदेश गमन के निर्णय को लेकर आप कुछ अनमने से रहेंगे/अचानक आये अतिथियों की वजह से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी को भी उधार मत दीजिये/

अंक 4,13,22,31
आज प्रशासनिक व् राजनेतिक स्तर पर  कुछ मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ अहम पर काबू रखिये व् सामंजस्य की नीति अपनाईये/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी  आज अपनी कार्य शैली से कुछ पहचान बना  पाएंगे/ विदेश में  उच्च अध्ययन, इवेंट मेनेजमेंट व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने  के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 5,14,23
आज व्यवसायिक, राजनैतिक  व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  आप अग्रणी रहेंगे/एन जी ओ, बाल सुधार गृह, मनोवैज्ञानिक, बालरोग चिकित्सिक, निर्यातक, इवेंट मेंजर्स, बैंकर्स सेक्टर, खेलजगत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/अंतरात्मा की पुकार को आज अनसुना न कीजिये व् अपनी गणनातमक योग्यता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/आज आपकी स्थिति में किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं/कुछ समय आपनी पसंद दीदा गतिविधियों में  दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली आज आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला  सकते है/ विदेश में उच्च अध्ययन, खेल स्पर्धा व्  सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/सीमेंट ,पारे, खेल सामग्री  के विक्रेता, टूरिज्म सेक्टर, नर्सिंग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये व् अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/प्रशासनिक व् राजनेतिक मतभेद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/आज उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिये/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ विदेश में  बसे किसी प्रियजन के अप्रिय समाचार से आप कुछ अनमने रहेंगे/संतान पक्ष की किसी चिंता से भी असमंजस की स्थिति बनी रहेगी/आज किसी को भी उधार न दीजिये/
======================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment