Tuesday, May 7, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/5/2019 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/5/2019 गुरूवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज  आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/अनर्गल वादविवाद से यथासम्भव दूर रहिये /वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिये/ बुजुर्गों के दृष्टिकोण को समझते हुए, उनके साथ वैचारिक सामंजस्य की नीति अपनाईये/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ ज्वर, रक्त विकार या चर्मविकार से परेशानी का अंदेशा है/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी व् मुकदमेबाजी आज शुरू न कीजिये/ अस्वस्थता के बावज़ूद, आज भाग्य अनुकूलता से आपके सामाजिक व् व्यवसायिक दायित्व प्रभावी ढंग से सम्पन्न हो पाएंगे/ हीरे ,सोने ,पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता, धर्म गुरु, मीडिया व् प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा व् आपकी राय का सम्मान होगा/ आर्किटेक्टस, सर्जन्स, सेना, न्यायपालिका, धर्म गुरु, प्रकाशक, मीडिया, सोने ,हीरे, नवरतन, ईंधन, सम्पति, कृषि भूमि के विक्रेता, वास्तु विद आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ वाहन चालन में आज अधिक सावधानी बरतिये/ बुजुर्गों की भावनाओं की अवहेलना न कीजिये/ अहम के टकराव के कारण परेशानी का अंदेशा है/

अंक 5,14,23
आज मन की चपलता पर काबू रखिये व् अनर्गल वाद्विवाद एवं सम्पति से जुडी मुकदमेबाजी से दूर रहिये/ वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिये/ सेहत की ओर भी अधिक ध्यान दीजिये/ गृह ऋण व् शिक्षा ऋण एजेंट्स अधिक अनुकूल  स्थिति  में रहेंगे/

अंक 6,15,24
लम्बे समय से स्थगित करते आ रहे स्वास्थ्य परीक्षण को और टालना आपकी परेशानी का सबब बन सकता है/ सम्पति से जुड़े किसी वाद में  भी समस्या बढ़ सकती है/ साहित्यिक व् सामाजिक गतिविधियों में  रूचि बढ़ेगी/ सोने के विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार, एथनिक ज्वेलेरी के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार के प्रति अधिक सावधान रहिये/ अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुडी किसी समस्या से भी परेशानी बढ़ सकती है/ साहित्य्कार, समाज सेवक, धर्म गुरु, मीडिया, प्रकाशक, सोने व् सम्पति के विक्रेता एवं आर्किटेक्टस अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ दृढ़ता पूर्वक निर्णय लेते हुए, घरेलू व् व्यवसायिक समस्याओं का समाधान पा सकेंगे/ आपकी राय का मान होगा/ आर्किटेक्टस, वास्तु विद, भविष्यवेता, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक ,हीरे, पेट्रोल, सरसों के तेल, ईंधन ,हीरे, लोहे व् वाहन के विक्रेता, सर्जन्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 9,18,27
पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ आर्किटेक्टस, सर्जन्स, वास्तु विद, ज्योतिषी, मीडिया, प्रकाशक, साहित्य विद, सुनहरी व् श्याम वर्ण वस्तुओं, नवरतन, सोने व् सम्पति ,भू उत्पादों के विक्रेता, सेना व् न्यायपालिका अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment