Monday, May 6, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 8/5/2019 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 8/5/2019 बुधवार

अंक 1,10,19,28
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिए/ बुजुर्गों को समुचित सम्मान दीजिये व् उनकी विचारधारा समझने की कोशिश कीजिये/आज विदेशी सम्पर्क सूत्र आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/शिपिंग सेक्टर,चांदी,मोती ,सीमेंट  व् खेल  सामग्री के विक्रेता, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे / वाहन चालन में अधिक सजग रहिये/

अंक 2,11,20,29
आज आपका सामाजिक व् व्यवसायिक प्रभुत्व बढ़ेगा/ धार्मिक गतिविधियों की ओर  रुझान रहेगा/ प्रशासनिक कारणों से विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ पर्यटन सेक्टर, धर्म प्रचारक, मीडिया, निर्यातक, हीरे, पेट्रोल, वाहन,लोहे, प्रकाशन सामग्री के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ सामाजिक सम्मान में  भी वृद्धि होगी/ संतान पक्ष की किसी चिंता से आप कुछ अनमने रहेंगे, परन्तु दृढ़ता पूर्वक लिए गए निश्चय आपकी मदद करेंगे/ हीरे, मोती ,चांदी, वाहन, पेट्रोल के विक्रेता, शिपिंग सेक्टर, धर्म गुरु, कॉस्मेटिक सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज सैर सपाटे, आमोद प्रमोद, साहसिक समुद्री अभियान आदि में रूचि बढ़ेगी/ मेहमानों व् बच्चों के साथ खुशनुमा समय बीतेगा/ शिपिंग सेक्टर, चांदी, मोती, सीफ़ूड के विक्रेता, सीमेंट व् खेल सामग्री के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/वाहन चालन में अधिक सावधानी बरतिये/

अंक 5,14,23
आज मन की चपलता पर काबू रखिये/ बुजुर्गों के दृष्टिकोण को समझने की कोशिश कीजिये/ बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ, नर्सरी स्कूल संचालक, पर्यटन उद्यमी, निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज आपके  दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ नवीनता की कमी खलेगी/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/

अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म  ही आपका साथ देंगे/ दिन गतिशील है व् आप उत्साहित मन से व्यवसायिक, सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों में भाग लेंगे/ बच्चों से सम्बंधित कुछ मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/ हीरे, मोती, चांदी, पेट्रोल, वाहन, लोहे, प्रिंटिंग इंक के विक्रेता, धर्म गुरु, कॉस्मेटिक सर्जन्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ आपकी राय का मान होगा/ धार्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श व् ज्योतिष में रुझान बढ़ेगा/ आर्किटेक्टस, सर्जन्स, प्रकाशक, मीडिया,  हीरे व् पेट्रोल के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज आप दृह मन से जो भी निश्चय संतान सम्बंधित समस्यों के निवारण के लिए लेंगे, सही सिद्ध होंगे/ अचानक आये मेहमानों की वजह से पूर्व निर्धारित यात्रा कार्यक्रम में  परिवर्तन का अंदेशा है/ योग ध्यान में बिताया गया समय अधिक सुकून देगा/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment