Sunday, May 5, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/5/2019 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  7/5/2019  मंगलवार

अंक 1,10,19,28
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर  पाएंगे/ आर्थिक संसाधनों की आज कुछ कमी महसूस होगी/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ आज बचते बचते भी सहचर से कुछ कहासुनी हो सकती है/ सहचर की भावनाओं को आहत न होने दीजिये/

अंक 2,11,20,29
सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ आज जल जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ ख़राब तबियत के बाजवूद, आप निर्धारित व्यवसायिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ भूरे रंग की वस्तुओं, कास्मेटिकस व् चर्म उत्पादों के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/

अंक 3,12,21,30
आज आपकी रूचि रचनातमक गतिविधियों, धार्मिक क्रिया कलापों व् सामाजिक मेलजोल में बढ़ेगी/ शिपिंग सेक्टर, कृषक वर्ग, चांदी व् नवरतन के विक्रेता, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, धर्म प्रचारक, मीडिया, सेना व् न्यायिक  प्रक्रिया से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में  मधुरता की कमी खलेगी/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी रचनातमक प्रवृति मुखर होगी/ आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे के कार्यक्रम भी बनेंगे/ आर्थिक बाधा के बावज़ूद, अपने व्यवसायिक लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे/ शिपिंग सेक्टर, मोती, समुद्री उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आज कुछ अपयश का अंदेशा है/

अंक 5,14,23
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी या न्यायिक  प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ आज शॉर्ट सर्किट व् आगजनी से होने वाली परेशानी के प्रति भी सावधानी बरतिये/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी/ सम्पति की सौदेबाजी व् मुकदमेबाजी से परेशानी का अंदेशा है/ क्रोध पर यथासंभव काबू रखिये/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 7,16,25
आज आप शांतचित से व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व निभा पाएंगे/ रचनातमक व् कलात्मक गतिविधियों व् सैर सपाटे में  रूचि बढ़ेगी/ शिपिंग सेक्टर, साहसिक समुद्री अभियान से जुड़े लोग, गोताखोर, मोती व् चांदी के विक्रेता, मीडिया, धर्म प्रचारक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति  से जुड़े किसी प्रकरण में परेशानी का अंदेशा है/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से व् सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ क्रियाकलापों में नवीनता की कमी रहेगी/ धार्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श व् ज्योतिष की ओर रुझान बढ़ेगा/ हीरे, लोहे, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक संसाधनों के सीमित होने के बावज़ूद, आप व्यवसायिक लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे/ सम्पति में  दीर्घ कालीन निवेश के लिए उत्तम दिन है/सहचर  की भावनाओं की ओर अधिक सहनशीलता अपनाईये/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment