Friday, May 3, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 4/5/2019 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 4/5/2019 शनिवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ अहम के टकराव के कारण उलझने बढ़ सकती हैं व् कुछ विरोधी तत्व आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं/ प्रेम प्रसंग में  आत्मीयता की कमी महसूस होगी/ /वाहन चालन में  भी अधिक सचेत रहिये/

अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आपकी पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/सामाजिक व् साहित्यिक दायरा भी विस्तृत होगा/वास्तुविद, आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स,प्रसूतिगृह, सोने, हीरे, पेट्रोल, वाहन, सम्पति के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक व् धर्मगुरु अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ घर में  मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ भाग्यवश आज आपकी पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति अधिक सुखद रहेगी/ सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश व् विक्रय के लिए व् गृह निर्माण, साहित्य सृजन, सामाजिक सरोकार की गतिविधियों हेतु विशेष अनुकूल दिन है/ हीरे, वाहन, पेट्रोल, सरसों के तेल के विक्रय हेतु व् शल्य चिकित्सा हेतु  अनुकूल दिन है/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी  रूचि अनुसन्धान, आविष्कार, प्रशासनिक नवाचारों, आमोद प्रमोद आदि की ओर बढ़ेगी /आप लीक से हट कर कुछ कर गुजरना चाहेंगे/ अहम के टकराव के कारण कुछ उलझने बढ़ सकती है/ वाहन चालन में  भी आज अधिक सावधानी बरतिए/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
अपनी बौद्धिक क्षमता व् प्रबंधन योग्यता के दम पर आप आप प्रशासनिक,पारिवारिक व् राजनैतिक गतिविधियाँ प्रभावी ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, गृह निर्माता, साहित्यकार, सोने व् सम्पति के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे /वाहन चालन में अधिक सचेत रहिए /

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ  निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ प्रियजन की सुख सुविधा हेतु खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/पारिवारिक  व् सामाजिक माहौल सुखद रहेगा/ सोने, सम्पति व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स व् आंतरिक सज्जाकार अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के परिणामस्वरूप, आज आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ सर्जन्स, प्रसूतिगृह, मीडिया, प्रकाशक, आध्यात्म  गुरु, ट्रांसपोर्टर्स, सोने, लोहे, वाहन, पेट्रोल, सम्पति, सुनहरी रंग की  वस्तुओं के विक्रेता विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ उच्च अधिकारियों व् राजनेताओं के साथ वैचारिक मतभेद आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते है/ भाग्य अनुकूलता से, आप दृढ़ निश्चय लें  अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सोने, सम्पति ,हीरे, वाहन ,पेट्रोल, सरसों के तेल के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों में  मन रमेगा/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपके स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु भाग्य आपका  देगा/ व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभ जाएंगे/ सोने व् सम्पति में  दीर्घ कालीन निवेश के लिए, हीरे, पेट्रोल, वाहन ,लोहे, श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रय के लिए विशेष अनुकूल दिन है परिवार में शुभ कार्यों के संकेत हैं/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment