Saturday, May 11, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/5/2019 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 12/5/2019  रविवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरुप, विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आज आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ विदेश में  निर्यात व्यवसाय विस्तार, भ्रमण, इवेंट मेनेजमेंट व् उच्च अध्ययन हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/ बैंकर्स, खिलाड़ी, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक देंगे/ सुनहरी व् स्लेटी रंग की वस्तुओं, सम्पति के विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार, आर्किटेक्टस, साहित्य्कार, बाल साहित्य प्रकाशक, निर्यातक, इवेंट मेंजर्स, खेलजगत, मनोवैज्ञानिक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ विदेश गमन हेतु, निवास व् व्यवसाय बदलने हेतु विशेष अनुकूल दिन हैं/

अंक 3,12,21,30
व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ सोने, सम्पति के विक्रेता, साहित्य्कार, शिक्षण संस्थाएं, स्त्रीरोग विशेषज्ञ विशेष अनुकल स्थिति में  रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता से व् विदेश में  बसे किसी प्रियजन के अप्रिय समाचार से आप कुछ अनमने रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ मेहमान नवाज़ी में  व् बच्चों के साथ बिताया समय यादगार रहेगा/ टूरिज्म सेक्टर, खिलाड़ी, मनोरोग व् बालरोग विषेशज्ञ, निर्यातक, बैंकर्स, लोन एजेंट्स विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
पारिवारिक, व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आप आज जो भी निर्णय लेंगे,सही सिद्ध होंगे/ व्यवसाय विस्तार की नयी नीतियाँ बनाईये व् अपनी गणनात्मक क्षमता का भरपर उपयोग कीजिये/ गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स, सोने, सम्पति, पारे, सीमेंट व् खेल सामग्री के विक्रेता, नर्सिंग होम्स, स्त्री रोग विषेशज्ञ, बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व कुशलता से निभा पाएंगे/ दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा/ सोने, सम्पति के विक्रेता, साहित्य्कार, आर्किटेक्टस, आंतरिक सज्जाकार, समाजसेवक, स्त्री रोग चिकित्सिक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ आज निवास व् व्यवसाय बदलने व् विदेश गमन के लिए अनुकूल दिन है/ सोने, सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, कुटीर उद्योगपति, स्त्री रोग व् बालरोग विशेषज्ञ, साहित्य्कार, टूरिज्म सेक्टर, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक 8,17,26
व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आर्किटेक्टस, सोने व् सम्पति, सरसों के तेल के विक्रेता , प्रसूति गृह अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक व् साहित्यिक दायरा बढ़ेगा/

अंक 9,18,27
संतान पक्ष की किसी चिंता से व् आकस्मिक आये मेहमानों की वजह से आज आप कुछ अव्यवस्थित से रहेंगे, परन्तु  सहनशीलता बरतिये; समस्याओं का समाधान पा सकेंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा बढ़ेगा/ आज किसी को भी उधार न दीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment