Thursday, May 9, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/5/2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/5/2019

अंक 1,10,19,28
आज आपका प्रशासनिक वर्चस्व बढ़ेगा/ बौद्धिक स्तर व् तर्क क्षमता प्रखर होंगे/ ऐसे में कुछ विरोध भी सम्भव है/ कुछ लोग आपका आपका अपयश फ़ैलाने की काशिश करेंगे/ शांत चित से अपनी गतिविधियों पर ध्यान दीजिये व् आज कोई आर्थिक नवनिवेश न कीजिये/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरुप कुछ आकस्मिक धन  लाभ व् कला के क्षेत्र में पहचान हासिल हो सकती है/ भूरे रंग की वस्तुओं, कॉस्मेटिकस व् चर्म उत्पादों  के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे /सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आर्थिक संसाधनों के सीमित होने के कारण, आपको बहुत व्यवस्थित ढंग से व्यय करना पड़ेगा/ धार्मिक क्रियाकलापों में  मन रमेगा/ सेना व् न्यायपालिका, धर्मगुरु, कृषक वर्ग आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अह्म पर यथासम्भव काबू रखिये/ प्रशासनिक मतभेद व् राजनेतिक स्तर पर कुछ अनर्गल वाद विवाद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ कुछ अपयश का अंदेशा है/ आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/ शांत चित से दैनिक गतिविधियों पर ध्यान दीजिये/

अंक 5,14,23
आज आपकी रूचि राजनेतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  बढ़ेगी/ विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी खास पहचान बना पाएंगे/ क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये व् सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी व् मुकदमेबाजी आज शुरू न कीजिये/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ सम्पति से जुड़े किसी प्रकरण में परेशानी का अंदेशा है/ सेक्सोलॉजिस्ट्स, सौंदर्य विषेशज्ञ ,फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ फैशन व् ग्लेमर जगत,भूरे रंग की वस्तुओं,चर्म उत्पादों व् कास्मेटिक के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये /राजनेतिक व् प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ सामंजस्य की नीति हितकारी रहेगी/ आपकी रूचि आज धार्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श, ज्योतिष आदि में बढ़ेगी/ ईंधन व् नवरतन के विक्रेता, सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यय से पूर्व बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिये/ अपव्यय के कारण सहचर से अनबन का अंदेशा है/ धार्मिक क्रिया कलापों में  आपकी रूचि बढ़ेगी/ धर्म प्रचारक, आर्किटेक्टस, सेना व् न्यायपालिका, ईंधन व् भू उत्पादों के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment