Monday, April 8, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/4/2019 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/4/2019  मंगलवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे,व् कुछ समय रचनात्मक गतिविधियों व् सैर सपाटे में भी  दे पाएंगे/ शिपिंग सेक्टर, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, सीफ़ूड,मोती ,चांदी के विक्रेता, धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिए/ शारीरिक व् मानसिक थकान से कार्यगति बाधित हो सकती है/ आज जल जनित संक्रमण से भी परेशानी का अंदेशा है/ शांत चित से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/

अंक 3,12,21,30
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ मनोवैज्ञानिक,धर्म प्रचारक, सेना व् न्यायपालिका,कृषि भूमि के दीर्घ निवेशक ,चांदी, मोती,नवरतन, समुद्री उत्पादों, ईंधन, बारूद के विक्रेता, मर्चेंट नेवी ,फोटो जर्नलिस्ट, मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ शिपिंग सेक्टर, समुद्री उत्पादों, चाँदी व् कलाकृतियों के विक्रेता, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, मीडिया व् कलाकार अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज स्वास्थ्य व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये व् अनर्गल वादविवाद से भी दूर रहिये/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/कृषक वर्ग को भी आज कुछ परेशानी का अंदेशा है/ आज कोई भी नया प्रोजक्ट शुरु न कीजिये/ शांत व् व्यवस्थित चित से दिनचर्या पूर्ण करने की चेष्टा कीजिये/

अंक 6,15,24
आज अनर्गल वादविवाद व् अस्वस्थता आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ व्यवस्थित चित से  दैनिक क्रियाकलापों पर ही ध्यान केंद्रित कीजिये/ सम्पति से जुड़े किसी लंबित वाद से आज प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/

अंक 7,16,25
आज स्वास्थ्य व् आहार के प्रति अधिक सजग रहिये/ क्रोध पर भी यथासम्भव काबू रखिए; अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक स्थिति सम्भली रहेगी/ शिपिंग सेक्टर, मीडिया, मनोवैज्ञानिक, कलाकार, मर्चेंट नेवी, समुद्री उत्पादों व् चाँदी के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज आप व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी पूर्ण कर पाएंगे/ भू शोध कर्ता, कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवेशक, धर्मगुरु, वास्तु विद, भू उत्पादों के विक्रेता, सेना, न्यायपालिका, फोटो जर्नलिस्ट अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
 आज व्यवसायिक व् सामाजिक क्षेत्र में प्रभुत्व बढ़ेगा/ आपकी राय की सहज अनुमोदन मिलेगा/ धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान में रूचि बढ़ेगी/ कृषक वर्ग, ईंधन, बारूद के विक्रेता, मीडिया, आध्यात्म गुरु, सेना, न्यायपालिका अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment