Thursday, April 4, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/4/2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/4/2019

अंक 1,10,19,28
आज का दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा /आप सांस्कृतिक गतिविधियों, सैर सपाटे व् मेहमानं नवाज़ी में भी समय दे पाएंगे, परन्तु व्यय से पूर्व बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिये/ विदेशी सम्पर्क सूत्र कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते है/ निर्यातक, टूरिज्म सेक्टर, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेंगे/ निवास व् व्यवसाय बदलने के लिए अनुकूल दिन है/ सोने, सम्पति, गृह निर्माण सामग्री के विक्रेता, शिक्षाविद, निर्यातक, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स ,नर्सिंग होम्स,कॉस्मेटिक सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 3,12,21,30
संतान पक्ष की किसी चिंता से व् यात्रा कार्यक्रम में कुछ बाधा आने से आप कुछ अव्यस्थित से रहेंगे भाग्य अनुकूलता से आप समस्या का हल पा सकेंगे/ सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ ट्रांसपोर्टर्स, धर्म प्रचारक,प्रकाशक,प्रसूतिगृह, हीरे, सोने व् सम्पति के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज किसी को भी धन उधार न दें और न ही किसी से उधार लें/

अंक 4,13,22,31
आज अपनी विश्लेषण क्षमता व् प्रबंधन योग्यता के कारण आप खास पहचान बना पाएंगे/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, एन जी ओ,सफेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, निर्यातक,बालरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ भाग्य से आज आप किसी अनुकम्पा की आशा  न रहिये/ कुछ विरोधी तत्व आज आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश करेंगे/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/

अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार को अनसुना न कीजिये व् अपनी गणनात्मक क्षमता व् प्रबंधन योग्यता का भी भरपूर प्रयोग कीजिये/ शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, सोने, सम्पति व् स्टेशनरी के विक्रेता , इवेंट मैनेजर्स, निर्यातक, बेंकर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ भाग्य आपका साथ देगा व् पारिवारिक एवं व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभ जाएंगे/प्रियजन की सुख सुविधा हेतु आप खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य आपका साथ देगा व् पारिवारिक एवं व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभ जाएंगे/ प्रियजन की सुख सुविधा हेतु आप खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/ फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग,सेक्सोलॉजिस्ट्स,प्रसूति गृह, आर्किटेक्ट्स,कला समीक्षक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा स अधिक लाभान्वित करेंगे/ निवास व् व्यवसाय बदलने के लिए,सोने, सम्पति, तम्बाकू, काफ़ी ,वाहन, पेट्रोल के विक्रय के लिय खास अनुकूल दिन है/ आज संगीतकार, निर्यातक, मनोचिक्त्सिक, नर्सिंग होम्स, मीडिया, फिल्मनिर्माता  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ धार्मिक गतिविधियों में  रुझान बढ़ेगा; तीर्थ यात्रा क अवसर बन सकते है/ घर में  मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/ सर्जन्स ,स्त्री रोग विशेषज्ञ, आर्किटेक्ट्स, मीडिया ,प्रकाशक, धर्म प्रचारक, सोने, सम्पति, सरसों  के तेल  के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
 आज पूर्व निर्धारित यात्रा कार्यक्रम मे, अचानक आये  मेहमानों के कारण व् संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण फेर बदल का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से आज आपकी व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति सम्भलेगी/ आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण आप मनचाहे ढंग से व्यय नहीं  कर पाएंगे, परन्तु किसी से भी धन उधार न लें/ फोटो जर्नलिस्ट, आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स ,साहित्यकार, प्रकाशक, सोने, सम्पति के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment