Tuesday, April 2, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 4/4/2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 4/4/2019

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी  स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य पूर्ण हो सकते हैं/ चाँदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक,कलाकार, मीडिया, टूरिज़म सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे /

अंक 2,11,20,29
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता स पारिवारिक,सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ वाक इन इन्टरव्यू के लिए अच्छा दिन है/ सोने, चाँदी, सम्पति,गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स,आंतरिक सज्जाकार, मीडिया,शिक्षाविद अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ गृह निर्माण शुरू करने के लिए,निवास व् व्यवसाय बदलने के  लिए व् रचनात्मक गतिविधियों के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ सम्पति व् सोने, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रता, आर्किटेक्ट्स, प्रसूति गृह, टूरिज्म सेक्टर, कुटीर उद्योगपति अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ कर गुजरना चाहेंगे/ आपकी रूचि नवाचारों, आविष्कार, अनुसन्धान, सामाजिक गतिविधियों में बढ़ेगी/ अपने उत्पाद पेटेंट करवाने के लिए व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु अनुकूल दिन है/मीडिया, कलाकार, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज अपनी बौद्धिक  क्षमता व् तर्क शक्ति के बल पर अपनी खास पह्चब बना पाएंगे/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता व् सफ़ेद रंग की वस्तुओ, सोने, सम्पति के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सराहनीय रहेगी/सोने,सम्पति, गृह निर्माण सामग्री के विक्रेता,शिक्षाविद,आर्किटेक्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आप प्रियजन की सुख सुविधा हेतु खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/

अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ वायु जनित संक्रमण से आज कुछ परेशानी का अंदेशा है/ पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे /व्यवसायिक व् सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा/ सोने व् सम्पति के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक, समाजशास्त्री अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये, अन्यथा प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर परेशानियाँ बढ़ सकती हैं/ भाग्य अनुकूलता  से आज सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक, मीडिया, प्रकाशक,आर्किटेक्ट्स ,स्त्री रोग विशेषज्ञ अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/भाग्य आपका साथ देगा व् आपके पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व निर्बाध पूरे हो पाएंगे/ सोने व् सम्पति में दीर्घ कालीन निवेश के लिए व् गृह निर्माण के लिए उत्तम दिन है/आज साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी कुछ और विस्तृत होगा/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com

No comments:

Post a Comment