Monday, April 1, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/4/2019 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/4/2019  बुधवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपके स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पायंगे/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध सम्पन्न होने से आप संतुष्ट  रहेंगे/ बच्चों व् मेहमानों के साथ बिताया गया समय सार्थक रहेगा/ भाग्य अनुकूलता से राजनीतिक,सामाजिक व् प्रशासनिक क्षेत्र में कुछ पहचान बनेंगी/ विदेश में उच्च अध्ययन,भ्रमण व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए,राजनैतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट मंडल भेजने के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनो ही आपको आशा से कहीं लाभान्वित करेंगे/ निवास व् व्यवसाय बदलने के लिए, विदश भ्रमण व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु अनुकूल दिन है/ नर्सिंग होम्स, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक, इवेंट मैनेजर्स, आर्किटेक्ट्स, बेंकर्स, टूरिज्म सेक्टर, साहित्यकार, सोने, सम्पति, खेल सामग्री के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आपका अधिकांश समय लेंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता से आज आप कुछ अव्यवस्थित से रहेेंगे, परन्तु सहनशीलता से स्थिति सँभालने के कोशिश कीजिए, काफी हद तक सफल रहेंगे/ सोने व् सम्पति में  निवेश के लिए अच्छा दिन है/सामाजिक व् साहित्यिक दायरा भी कुछ विकसित होगा/

अंक 4,13,22,31
 दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, एन जी ओ, निर्यातक,लोन व् ट्रेवेल एजेंसियां, खेल जगत, बालरोग व् मनोरोग चिक्त्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में   रहेंगे/ राजनैतिक विवादों से यथासम्भव दूर रहिये/

अंक 5,14,23
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी पूर्ण कर पाएंगे/ शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स,शिक्षाविद,सोने व् सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, प्रसूति गृह अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक व् साहित्यिक दायरा भी बढ़ेगा/

अंक 6,15,24
आज व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आपका अधिकाँश समय लेंगे/ आप अपने प्रियजन की सुख सुविधा हेतु सहर्ष व्यय करेंगे/ सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा/ आर्किटेक्ट्स, नर्सिंग होम्स, सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा/ बच्चों व् मेहमानों के साथ बिताया गया समय सुकून देगा/ व्यवसायिक व् सामाजिक गतिविधियों में भी समय दे पाएंगे/ बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक, नर्सिंग होम्स, मोटर ड्राइविंग स्कूल्स, निर्यातक, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व सहजता से  निभा पाएंगे/ अहंम के टकराव के कारण प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर कुछ परेशानी बढ़ सकती हैं/ सोने,सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक, आर्किटेक्ट्स, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिक्षाविद, प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
 कारोबारी व् पारिवारिक दायित्व आज आप को काफी व्यस्त रखेंगे/ प्रशासनिक कारणों से हुई यात्रा में कुछ बाधा आ सकती हैं// संतान पक्ष की किसी चिंता से भी आप कुछ अनमने रहेंगे/ सम्पति व् सोने के दीर्घ कालीन निवेश हेतु अच्छा दिन है/आज किसी की भी धन उधार न दीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment