Wednesday, April 24, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/4/2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/4/2019

अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील व् फलदायक है/ प्रशासनिक कारणों से यात्रा के भी आसार है/ मीडिया, कलाकार, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, टूरिज्म सेक्टर, शिपिंग इंडस्ट्री, सीफ़ूड, चाँदी, मोती, खेल सामग्री के विक्रेता व् निर्यातक,जल शुद्धिकरण सयंत्र, इवेंट मेंजर्स, बेंकर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ मेहमानों बच्चों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ जलजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ अस्वस्थता के बावजूद, आज आप भाग्य अनुकूलता के परिणामस्वरूप,अपने निर्धारित लक्ष्य, पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ मूवर्स एंड  पैकर्स, सोने, सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, स्त्री रोग विशेषज्ञ, प्रसूतिगृह, टूरिज्म सेक्टर ,निर्यातक, खेल जगत, इवेंट मैनेजर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनात्मक व् साहित्यिक गतिविधियों के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ पारिवारिक व् व्यवसायिक  दायित्व भी प्रभावपूर्ण ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ शिप्पिंग इंडस्ट्री, चांदी, मोती, समुद्री उत्पादों,सोने व् सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी  चिंता से आप कुछ अनमने रहेंगे, परन्तु धैर्यपूर्वक समाधान पाने की कोशिश कीजिये; काफी हद तक सफल रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आप शांत चित से अपने व्यवसायिक व् सामाजिक  दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ विदेश में  उच्च अध्ययन, भ्रमण व् निर्यात व्यवसाय ,खेल व सांस्कृतिक स्पर्धा हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/शिपिंग सेक्टर,म्यूजिक डायरेक्टर, मनोचिक्त्सिक, नर्सिंग होम्स, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, चाँदी, मोती,स्लेटी व् रुपहली रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ मेहमान नवाज़ी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/ सोने, सम्पति, गृह निर्माण सामग्री के विक्रेता, निर्यातक, टूरिज्म सेक्टर व् लोन एजेंट्स, शिक्षण संस्थाए आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, शिक्षण संस्थाओं के संचालक, साहित्यकार, सोने व् सम्पति के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/

अंक 7,16,25
आज सामाजिक,पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स, आर्किटेक्ट्स, कोरियोग्राफर्स, शिपिंग सेक्टर, सोने, चांदी ,मोती, नमक, मत्स्य के विक्रेता, शिक्षाविद, मीडिया, प्रकाशक, निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ आर्किटेक्ट्स, सोने, सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता साहित्यकार व् शिक्षाविद अधिक अनुकल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फ़ल् स्वरुप, आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आज साहित्यिक दायरा भी विस्तृत होगा /सोने व् सम्पति में निवेश के लिए अनुकल दिन है/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment