Tuesday, April 23, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/4/2019 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/4/2019 बुधवार

अंक 1,10,19,28
आर्थिक स्तर पर दिन जोखिम पूर्ण है/ आज कोई नया प्रोजेक्ट शुरू न कीजिये व् न ही शेयर्स में  निवेश कीजिये/ अपव्यय के कारण आज सहचर से मनमुटाव हो सकता है/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ मित्र मंडली व्  विदशी सम्पर्क सूत्र कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/बालरोग व् मनोचिकित्सिक,निर्यातक व् इवेंट मैनेजर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ फैशन व् ग्लैमर जगत, संगीत व् नृत्य निर्देशक, सेक्सोलॉजिस्ट्स, मनोचिकित्सिक, नर्सिंग होम्स, टूरिज्म सेक्टर, विदेश ट्रेवेल एजेंट्स व लोन एजेंट्स, निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ मेहमाननवाज़ी में  व् बच्चों के  साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/ भूरे व् स्लेटी रंग की वस्तुओं,खेल सामग्री के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज व्यय से पूर्व बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिये/ आर्थिक संसाधनों की तंगी के चलते कुछ कार्य बाधित हो सकते हैं/संतान की बढ़ती मांगे पूर्ण न कर पाने क वजह से  व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/शांत चित से  दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये व् आज किसी से भी धन उधार न लीजिये/

अंक 4,13,22,31
आज आर्थिक साधन सीमित होने के  बावजूद, आप अपनी सूझ बुझ व् भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप अपने निर्धारित लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे/ प्रशासनिक नव नीति निर्माण, अनुसन्धान, आविष्कार व् शोध कार्य एवं सामाजिक गतिविधियों के क्षेत्र में  कुछ नाम हासिल कर पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र भी आज आपके मददगार हो सकते हैं/ कोरियोग्राफर्स, नर्सिंग होम्स व् मनोचिकित्सिक,निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई  बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से सम्पन्न होंने से आप संतुष्ट रहेंगे/ अपने आस पास बिखरी छोटे छोटी खुशियाँ सहजने के कोशिश कीजिये/ विदेश में उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार, खेल स्पर्धा व् सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 6,15,24
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति प्रशंसनीय रहेगी/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/ आप व्यक्तिगत रख रखाव व् प्रियजन के सुख सुविधा हेतु खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/ फैशन व् ग्लैमर जगत, कला दीर्घा संचालक, फिल्म निर्माता ,सेक्सोलॉजिस्ट्स, चर्म उत्पादों व् भूरे  रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ विदेशी लोकेशन पर फिल्म शूटिंग हेतु, उच्च अध्ययन ,खेल स्पर्धा व् सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु विदेश गमन के लिए अनुकूल दिन है/ दिन व्यसततापूर्ण रहेगा और आपके प्रयास सार्थक रहेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपके प्रयासों में  नवीनता के कमी रहेगी/ अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर कुछ मतभेद आज आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/

अंक 9,18,27
आज आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण आप मनचाहे ढंग से व्यय नहीं कर पाएंगे /अपने सीमित साधनों से ही काम चलाइये व् किसी से भी उधार न लीजिये/प्रेम प्रसंग मैं आज आत्मीयता की कमी खलेगी/कुछ अपयश का भी अंदेशा है/अपने  किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment