Monday, April 22, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/4/2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/4/2019

अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील है/ मेहमानवाज़ी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ सांस्कृतिक,रचनात्मक सामाजिक सरोकार के गतिविधियों में  भी समय दे पाएंगे/टूरिज्म सेक्टर, एयर ट्रेवेल्स, मैनेजर्स, मनोरोग व् बालरोग चिक्त्सिक, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, निर्यातक,चाँदी, पारे ,खेल सामग्री के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेंगे/ नर्सिंग होम्स, स्त्री रोग, बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ, आर्किटेक्ट्स, निर्यातक,  इवेंट मेंजर्स, बेंकर्स, सोने व् सम्पति, खेल सामग्री, स्टेशनरी के विक्रेता, शिक्षण संस्थाएं, साहित्यकार, मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ मेहमाननवाज़ी में  व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/

अंक 3,12,21,30
आज आकस्मिक आये मेहमानों के कारण व् संतान पक्ष के किसी उलझन के कारण आपके पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में  फेर बदल का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से आप व्यवसायिक  व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ चांदी, सोने, सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, प्रसूतिगृह, शिक्षाविद व् प्रकाशक, कृषक वर्ग आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा/

अंक 4,13,22,31
आज आप अपने दायित्व शांत चित से व् सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ विदश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, इवेंट मैनेजर्स, स्लेटी रंग के वस्तुओं क विक्रेता, टूरिज्म सेक्टर, अनुवादक, एयर ट्रेवल्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ विदेश में  उच्च अध्ययन,  खेल् स्पर्धा व् निर्यात व्यवसाय विस्तार व् भ्रमण हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/

अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा के पुकार को अनसुना न कीजिये व् अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ आर्किटेक्ट्स, नर्सिंग होम्स, टूरिज्म व् एयर ट्रेवेल सेक्टर, मनोचिकित्सिक, इवेंट मैनेजर्स, लोन एजेंट्स, बाल साहित्य प्रकाशक, सुनहरी व् स्लेट रंग की वस्तुओं, सोने  के विक्रेता ,साहित्यकार व्  कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुड़ी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे व् शांत चित से पारिवारिक व् सामाजिक गतिविधियों में कुछ अतिरिक्त समय दे पाएंगे/ पारिवारिक सुख सुविधा व् अपने प्रियजन की खुशी हेतु आप खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/आर्किटेक्ट्स, सोने व् सम्पति, स्टेशनरी, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ क्रोध व् मुकदमेबाजी से परेशानी का अंदेशा है/

अंक 7,16,25
आज का दिन व्यवस्ततापूर्ण व् फलदायक है/ सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/सोने, चांदी, कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, सम्पति विक्रेता, शिक्षण संस्थाएं व् प्रकाशक, मीडिया, नर्सिंग होम्स, टूरिज्म सेक्टर व् एयर ट्रेवेल्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी पारिवारिक,व्यवसायिक व् सामाजिक  स्थिति सुखद रहेगी/ सोने व् सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, शिक्षाविद, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, कृषक वर्ग, भू शोध कर्ता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा/

अंक 9,18,27
आज संतान पक्ष के किसी चिंता से मानसिक तनाव की  स्थिति बनी  रहेगी, परन्तु सहनशीलता से हल पाने के कोशिश कीजिये; काफी हद तक उलझन सुलझा पाएंगे/ सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश के लिए उत्तम दिन है/ आज किसी को भी उधार न दीजिये/ वास्तु विद, ईंधन व् बारूद विक्रेता, धर्मगुरु, फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment