Thursday, April 18, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/4/2019 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  20/4/2019 रविवार

अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि आमोद प्रमोद, सैर सपाटे, विदेश भ्रमण व् रचनात्मक गतिविधियों की ओर बढ़ेगी, परन्तु वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिए / चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, टूरिज्म सेक्टर, कलाकार व् अनुवादक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ साहित्य व् कला एवं सामाजिक सरोकार की गतिविधियों के क्षेत्र में  कुछ पहचान बना पाएंगे/आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति मैं रहेेंगे,परन्तु व्यवहार विनम्र रखिये/ धर्म गुरु, मीडिया, प्रकाशक, चांदी, लोहे, वाहन, पेट्रोल व् कलाकृतियों के विक्रेता, टूरिज्म सेक्टर व् ट्रांसपोर्टर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से कहीं अधिक लाभान्वित करेंगे/ व्यवसायिक,आर्थिक स्थिति सुखद रहेगी/धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान, वास्तु परामर्श में  रुझान बढ़ेगा/ तीर्थ यात्रा के अवसर भी बन सकते है/ फोटो जर्नलिस्ट, मीडिया, कलाकार, संग्राहलय, वाचनालय, चांदी, हीरे ,वाहन, पेट्रोल की विक्रेता, कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवेशक, भू उत्पादों के विक्रेता व् आर्किटक्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आप  दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से संतुष्ट रहेंगे/ रचनात्मक गतिविधियों ,मनोरंजन व् सैर सपाटे में  भी कुछ समय दे पाएंगे/ यातायात नियमों के प्रति अधिक सजग रहिये/ आज चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, एयर ट्रेवेल्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ अनर्गल वादविवाद व् बुजुर्गों से कहासुनी आज आपकी परेशानी बढ़ा सकते है/ व्यवहार विनम्र रखिये/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी  आग व् शार्ट सर्किट भी आपकी परेशानी का  सबब बन सकते हैं / वाहन चालन में  भी अधिक सचेत रहिए /

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पायेंगे, परन्तु आपके प्रयासों में नवीनता की कमी खलेगी/ अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुडी सौदेबाजी आज आपके परेशानी का सबब हो सकते है/ शांत चित से कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों में  बिताने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
स्वास्थ्य व् आहार की ओर आज विशष सजग रहिये/ एलर्जी या वायु जनित संक्रमण एवं क्रोध , अनर्गल वाद विवाद के कारण परेशानी का अंदेशा है/ सम्पति की सौदेबाजी भी आज स्थगित कर दीजिए / आज आपदृढ़ता पूर्वक निश्चय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/  हीरे, लोहे, वाहन ,पेट्रोल, प्रकाशन सामग्री के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ वास्तु परामर्श, ज्योतिष, धार्मिक क्रिया कलापों व् योग ध्यान की ओर रुझान बढ़ेगा/ भू शोध कार्य से जुड़े लोग, धर्म प्रचारक,प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, हीरे ,पेट्रोल,वाहन के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आपकी राय का मान होगा/

अंक 9,18,27
दैनिक क्रिया कलाप सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ सर्जन्स, सेना, न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ लोग, ईंधन व् बारूद ,पेट्रोल,हीरे ,वाहन ,मसालों व् भू उत्पादों के विक्रेता ,धर्म गुरु, प्रकाशक,फोटो जर्नलिस्ट अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आज तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment