Wednesday, April 17, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/4/2019 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  19/4/2019  शुक्रवार

अंक 1,10,19,28
आज आपका प्रशासनिक,राजनैतिक व् सामाजिक क्षेत्र में  वर्चस्व बढ़ेगा/ कुछ विरोधी तत्व ईर्ष्यावश आपकी छवि धूमिल करने के कोशिश कर सकते है/ उनकी अवहेलना कीजिए व् दृढ़ता पूर्वक अपने लक्ष्य प्राप्त करने की कोशिश कीजिये/ वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिए/अहम पर यथासम्भव काबू रखिए व् जीवनसंगी के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आपकी  व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने के स्थिति में  रहेंगे/ फैशन व् ग्लैमर जगत, आर्ट निर्माता, भूरे व् श्याम वर्ण वस्तुओं, पेट्रोल, वाहन, हीरे ,एथनिक जेवेलेरी विक्रेता, क्यूरेटर ,संग्रहालय ,मीडिया ,ट्रांसपोर्टर्स ,कॉस्मेटिक सर्जन्स व् सेक्सोलॉजिस्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
 दैनिक गतिविधियाँ, आर्थिक साधन सीमित होने के बावजूद  आप सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा/सर्जन्स, हीरे, वाहन व् पेट्रोल, लोहे, प्रिंटिंग इंक के विक्रेता, धर्म गुरु, मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिए/ प्रशासनिक, राजनैतिक स्तर पर वाद विवाद व् बुजुर्गों से कहासुनी आपकी परेशानी  बढ़ा सकते हैं/ डेटिंग के लिए प्रतिकूल दिन है/ वाहन चालन में  अधिक सजग रहिये/ शांत चित से दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित कीजिये; नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/

अंक 5,14,23
आपकी तर्क शक्ति व् बौद्धिक क्षमता के दम पर आप प्रशासनिक व् प्रबंधन क्षेत्र में खास पहचान बना पाएंगे/ विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व् राजदूत अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ अहम पर काबू रखिये व् सामंजस्य की नीति  अपनाईये/ वाहन चालन में  भी आज अधिक सतर्कता बरतिए /

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी सामाजिक व् आर्थिक  स्थिति सराहनीय रहेगी/ फैशन  व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, कलाकार, भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति  रहेंगे/ डेटिंग के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ प्रेम प्रसंग में  आत्मीयता बढ़ेगी/आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति मैं रहेंगे/ पेट्रोल,  वाहन, लोहे, हीरे, कास्मेटिकस, भूरे एवम श्यामवर्ण उत्पादों के विक्रेता, धर्म प्रचारक, मीडिया, लग्ज़री ट्रेवेल्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के कारण प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर कुछ परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा/ ट्रांसपोर्टर्स, प्रकाशक, सर्जन्स ,पेट्रोल,वाहन व् हीरे,धार्मिक साहित्य के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 9,18,27
आर्थिक संसाधनों के सीमित होने के बावजूद, आप अपनी सूझ बूझ से निर्धारित लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे/ आज किसी से भी उधार न लीजिये/ प्रेम प्रसंग में  आत्मीयता के कमी महसूस होगी/ धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान में  रूचि बढ़ेगी/ हीरे, वाहन, पेट्रोल के विक्रेता, मीडिया, धर्म गुरु अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment