Sunday, April 14, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 16/4/2019 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 16/4/2019  मंगलवार

अंक 1,10,19,28
आज आप शांत चित से रचनात्मक व् सांस्कृतिक गतिविधियों, आमोद प्रमोद, मेहमान नवाज़ी में  समय दे पाएंगे/ विदशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आज कुछ आकस्मिक लाभ दे सकते हैं/ शिपिंग इंडस्ट्री, टूरिज्म सेक्टर, चाँदी, समुद्री उत्पादों, खेल सामग्री के विक्रेता व् निर्यातक, मीडिया, मनोरोग व् बालरोग चिक्त्सिक, संगीतकार व् नृत्य निर्देशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे /

अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता पर अधिक ध्यान दीजिये; जल जनित  संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ अनर्गल वाद विवाद व् सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ विदेश में उच्च अध्ययन व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/

अंक 3,12,21,30
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद, साहसिक समुद्री अभियान आदि की ओर बढ़ेगी/ मर्चेंट नेवी, थलसेना, ईंधन व् बारूद, नव्ररत्न, चांदी ,सीफ़ूड, मोतीे, कृषि उत्पादों के विक्रेता, फोटो जर्नलिस्ट, शिपिंग सेक्टर व् पोर्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ पूर्व निर्धारित यात्रा कार्यक्रम में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/

अंक 4,13,22,31
आज निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूर्ण होने से आप प्रसन्नचित रहेंगे/ रचनात्मक गतिविधियों, मेहमाननवाज़ी, सैर सपाटे ,नौका विहार आदि मैं रुझान बढ़ेगा/ मीडिया, खेल संवाददाता, कोरियोग्राफर्स, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ बुनकर, निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य गति लेंगे व् विदेश में  बसे कुछ मित्रगण भी आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार, सांस्कृतिक प्रस्तुति व् खेल स्पर्धा हेतु विदेश गमन के लिए अनुकूल दिन है/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ अनर्गल वादविवाद व् किसी भी प्रकार के मुकदमेबाजी या सम्पति से जुडी सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं /व्यवस्थित चित से दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान दीजिये/

अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ शिपिंग सेक्टर, होटल व्यवसायी, मनोचिक्त्सिक, नर्सिंग होम्स, चांदी, मोती, सीफ़ूड, स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, बेंकर्स, इवेंट मैनेजर्स, निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति का लेन देन आज स्थगित कर दीजिये/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ योग ध्यान, धार्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श आदि में  रुझान बढ़ेगा/ कृषक वर्ग, सेना व् न्यायपालिका, सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे./

अंक 9,18,27
दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध  पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ संतान पक्ष की  किसी चिंता स आज आप कुछ अनमने से रहेंगे, परन्तु  दृढ़ता पूर्वक निश्चय ले कर स्थिति सँभालने की चेष्टा कीजिये, काफी हद तक सफल रहेंगे/ धर्म गुरु, वास्तु विद, ज्योतिषी, कृषक वर्ग, सेना, न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, फोटो जर्नलिस्ट, ईंधन व् बारूद विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment