Saturday, April 13, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/4/2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/4/2019

अंक 1,10,19,28
आर्थिक संसाधनों के  सीमित होने के कारण लक्ष्य प्राप्ति में  कुछ परेशानी का अंदेशा है/ प्रेमप्रसंग में  आज आत्मीयता की कमी महसूस होगी व् अपव्यय के कारण जीवन संगी से कुछ मनमुटाव का भी अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य पूर्ण हो सकते है/ चाँदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, मीडिया व् कलाकार, टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज आपके आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिय अनुकूल दिन है/ प्रेम प्रसंग में  आत्मीयता बढ़ेगी/ कलाकार, फैशन व्  ग्लैमर जगत, भूरे व् रुपहली रंग की वस्तुओं, कलाकृतियों के विक्रेता, अनुवादक, टूरिज्म सेक्टर, सेक्सोलॉजिस्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/नवनिवेश स्थगित कर दीजिये व् शेयर्स में  आज निवेश न कीजिये/ सहचर की भावनाओं के प्रति संवेदनशील रहिये /आज भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर पाएंगे/ कला व् साहित्य के क्षेत्र  में भी कुछ नाम होगा/ एयर ट्रेवल्स, मीडिया, चाँदी के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आर्थिक स्तर पर कुछ परेशानी के बावजूद, आप् भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, अपने निर्धारित व्यवसायिक लक्ष्य व् सामाजिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ आविष्कार, अनुसन्धान, शोध कार्य, सामाजिक सरोकार की गतिविधियों व् प्रशासनिक नवाचारों के लिए उत्तम दिन है/ सफेद रंग की वस्तुओं व् चाँदी के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उलेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूर्ण होने से आप शांत चित रहेंगे/ अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 6,15,24
आज आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप व्यक्तिगत रखरखाव व् अपने प्रियजन की सुख सुविधा हेतु खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/फैशन व् ग्लैमर ,फिल्म निर्माण की गतिविधियों से जुड़े लोग,कलादीर्घा संचालक, कलाकार, सेक्सोलॉजिस्ट्स ,काफ़ी पार्लर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज भाग्य व्  व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ सामाजिक, आर्थिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/  प्रेम प्रसंग में  प्रगाढ़ता बढ़ेगी/ एयर ट्रेवेल्स, चांदी व् एथनिक जेवेलेरी, चॉकलेटस के विक्रेता एवं निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आमोद प्रमोद व् विदेश भ्रमण के कार्य्रक्रम बन सकते हैं/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ अहम पर यथासम्भव काबू रखिये /प्रशासनिक व् राजनीतिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/

अंक 9,18,27
आज अपने सीमित साधनों से काम चलाइये व् किसी से भी हरगिज़ उधार न लीजिये/ नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है /कुछ विरोधी तत्व आज आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते है/ आज आप अपने किसी प्रियजन की कमी बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment