Wednesday, March 6, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 8/3/2019 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 8/3/2019 शुक्रवार

अंक 1,10,19,28
 व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में वांछित बदलाव नहीं ला पाएंगे/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों से मतभेद आपकी परेशानी और अपयश का कारण बन सकते हैं/ वाहन चालन में  भी अधिक  सतर्कता बरतिए / नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक, निर्यातक, स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, इवेंट मेनेजर्स व् खेल समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपके सहायक हो सकते हैं/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ आप अपनी  दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ डेटिंग व विवाह पस्ताव हेतु अनुकूल दिन है/ फैशन व् ग्लैमर जगत, फ़िज़ियोथेरेपिस्ट, सेक्सोलोजिस्ट्स, बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ , हीरे, कॉस्मेटिक्स ,चर्म उत्पादों, पेट्रोल, वाहन के विक्रता, आर्किटेक्ट्स, कॉस्मेटिक सर्जन्स, टूरिज्म सेक्टर,कलाकार आज अधिक लाभप्रद  स्थिति में रहेंगे/ विदेश में  फिल्म शूटिंग के लिए विशेष अनुकूल दिन है/

अंक 3,12,21,30

आज आर्थिक  साधनों की कमी व् बच्चों की बढ़ती मांगे पूरीं न कर पाने की वजह से आप कुछ अनमने से रहेंगे/ परन्तु किसी से भी उधार न लीजिये/ आप दृढ़ता पूर्वक निश्चय ले कर अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों ,वास्तु परामर्श में रुझान बढ़ेगा/ हीरे, पेट्रोल, लोहे ,शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता, धर्मगुरु, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स  अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजुर्गों  व् उच्च अधिकारियों के दृष्टिकोण को समझने व् उनसे सामंजस्य बना कर चलने की  कोशिश कीजिये/ वाहन चालन में  भी आज अधिक सचेत रहिये/ बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक, निर्यातक, होटल उद्यमी व् इवेंट मेनेजर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज मन की चपलता पर काबू रखिये/ यातायात नियमों की अवहेलना व् वाहन चालन में  लापरवाही आपके परेशानी बढा सकते है/ बुजुर्गों को समुचित  सम्मान दीजिये/ आज विदश में  निर्यात व्यवसाय विस्तार, भ्रमण व् उच्च अध्ययन हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ फैशन व् ग्लैमर जगत, कलाकार, भूरे रंग के उत्पादों के विक्रेता, सेक्सोलॉजिस्ट्स, कॉफी पार्लर्स व कला दीर्घा संचालक आज अधिक में  रहेंगे/ सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सराहनीय रहेगी/  प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास सार्थक रहेंगे व् भाग्य भी आपके  लिए कुछ तोहफे लाएगा/ व्यवसायिक,आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्यिक व् शैक्षणिक दायरा भी बढ़ेगा/ हीरे, वाहन,पेट्रोल, सीमेंट, पारे, खेल सामग्री के विक्रेता, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, बेंकर्स, कोरियोग्राफ़र्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ आपकी राय  को सहज अनुमोदन मिलेगा/ पेट्रोल, लोहे, वाहन, हीरे, प्रकाशन सामग्री व्र् धार्मिक साहित्य के विक्रेता, आर्किटक्ट्स, सर्जन्स, मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में  रहंगे/ धार्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा/

अंक 9,18,27
आज आप दृढ़ता पूर्वक निश्चय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ आकस्मिक आये मेहमानों व् संतान पक्ष की किसी चिंता से आप कुछ अनमने से रहेंगे, परन्तु व्यवस्थित चित से स्थिति सँभालने की कोशिश कीजिये; काफी हद तक सफल  रहेंगे/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment