Monday, March 4, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 6/3/2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 6 /3/2019

अंक 1,10,19,28
आर्थिक स्तर पर दिन प्रतिकूल है; नवनिवेश स्थगित क्र दीजिये/ अपव्यय के कारण जीवन संगी से भी कुछ अनबन का अंदेशा है/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप कुछ बाधित कार्य पूर्ण हो सकते हैं/ राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में वर्चस्व बढ़ेगा/  स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, एन जी ओ ,व् टूरिज्म सेक्टर अधिक अनुकूल  स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/ फैशन व् ग्लैमर जगत, खेल जगत, चांदी, एथनिक ज्वेलरी ,चर्म उत्पादों, कास्मेटिकस के विक्रेता, सेक्सोलॉजिस्ट्स, कोरियोग्राफर्स, कला दीर्घा संचालक,फिल्म निर्माता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आर्थिक संसाधन सीमित होने की वजह से आप मनचाहे ढंग से व्यय नहीं कर पाएंगे/ प्रेम प्रसंग में  प्रगाढ़ता की कमी रहेगी/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ चांदी के विक्रेता व् निर्यातक, मीडिया,पर्यटन व् एयर ट्रेवेल सेक्टर, कलाकार, अनुवादक , स्त्रीरोग चिकित्सिक, प्रसूति गृह, सामाजिक कार्यकर्ता व् शिक्षाविद अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आर्थिक स्तर पर आज दिन कुछ असुविधाजनक रहेगा/ आज नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/ मीडिया, अनुवादक,खेल संवाददाता, होटल उद्यमी एयर ट्रेवेल, स्लेटी रंग की वस्तुओं  व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक अधिक अनुकूल  स्थिति में  रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे / राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में मन रमेगा/ स्लेटी रंग की वस्तुओं, खेल सामग्री, म्यूजिक एलबम्स  के विक्रेता व् समाज सेवी संस्थाएं अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/ कास्मेटिक, लैदर बैग्स, कलाकृतियों के विक्रेता, फिल्म निर्माता, कलाकार ,प्रसूति गृह,सेक्सोलॉजिस्ट्स, आर्किटेक्ट्स व् आंतरिक सज्जाकार आज  अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज आप व्यक्तिगत रखरखाव व् प्रियजन की सुख सुविधा हेतु खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/ प्रेमप्रसंग में  आत्मीयता बढ़ेगी/ डेटिंग के लिए अनुकल दिन है/ चर्म उत्पादों , कलाकृतियों के विक्रेता, सेक्सोलॉजिस्ट्स, फैशन व् ग्लैमर जगत अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ आज वायु जनित संक्रमण से कुछ परेशानी का अंदेशा है/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आप साहित्यिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में कुछ पहचान बना पायेंगे/ सोने , सुनहरी रंग की वस्तुओं, स्टेशनरी व् गृह उपयोगी उत्पादों व् रिहायशी सम्पति के विक्रेता आज अपेक्षाकृत अनुकुल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज आप अपने किसी प्रियजन की कमी बहत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ अपव्यय के कारण सहचर से कछ मनमुटाव का अंदेशा है/ नए प्रोजेक्ट्स के लिए दिन जोखिमपूर्ण है /शांत चित से दैनिक क्रिया कलापों पर ही ध्यान दीजिये/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से आज आप रचनातमक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पायेंगे/ स्त्रीरोग चिकित्सिक, लेखक व् पाठ्य पुस्तकों के प्रकाशक, सोने व् सम्पति के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment