Friday, March 1, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/3/2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/3/2019

अंक 1,10,19,28
आज आप अपनी बौद्धिकता व् तर्क  शक्ति के बल पर अपनी खास पहचान बना पाएंगे  /सामाजिक सरोकार की  व् राजनैतिक गतिविधियों में रूचि बढ़ेगी/ एन जी ओ, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, नेता व् राजनेतिक शिष्ट मंडल आज अधिक  अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आपका प्रभुत्व बढेगा/

अंक 2,11,20,29
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व प्रभावी ढंग से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु व्यवहार विनम्र रखिए/ आज साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी विस्तृत होगा/ सोने व् गृह उपयोगी सामग्री के विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार ,शिक्षाविद  सामाजिक कार्यकर्ता, स्त्रीरोग चिकित्सक व् प्रसूति गृह अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया  आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती  है/ अनर्गल वादविवाद व् मुकदमेबाजी से दूर रहिये.

अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनो ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ स्त्री रोग विशेषज्ञ, सेना, न्यायपालिका, भू शोध कर्ता ,कृषि भूमि  व् सोने के दीर्घ कालीन निवेशक, ईंधन, बारूद के विक्रेता, आर्किटक्ट्स, वास्तु विद, धर्म प्रचारक व् कुटीर उद्योगपति अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव  नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से सामाजिक सरोकार की व् राजनैतिक गतिविधियों में  कुछ नाम होगा/ सफेद  रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ शांत चित से छुटी के दिन का आनंद ले पाएंगे/

अंक 5,14,23
आज पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने के विक्रेता, साहित्यकार, गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स अधिक अनुकल स्थिति में रहेंगे./ राजनैतिक व् सामाजिक, साहित्यिक दायरा आज  बढेगा/ अनर्गल वाद विवाद व् सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबजी आज आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/

अंक 6,15,24
व्यवसायिक व्  पारिवारिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ आप आप अपने  प्रियजन की सुख सुविधा व् व्यक्तिगत रख  रखाव हेतु सहर्ष व्यय करेंगे/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार , साहित्यकार, शिक्षाविद, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, फैशन व् ग्लैमर जगत आज अधिक अनुकल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 7,16,25
सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व  बखूबी निभा पायेंगे, परन्तु क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये/ सोने व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, शिक्षाविद आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगें /सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी  ,शार्ट सर्किट व् क्रोध आज आपकी परेशानी का  सबब हो सकते  हैं/

अंक 8,17,26
आज पारिवारिक,सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ सोने, नवरतन, ईंधन के विक्रेता, धर्म प्रचारक, फोटो जर्नलिस्ट, कृषि  विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहंगे /सम्पति से जुड़ी  किसी लंबित सौदेबाजी  के आज अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं/

अंक 9,18,27
आज व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ स्वतंत्र रूप से निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/  भवन निर्माता, वास्तु विद, सेना, नवरतन, सोने, सम्पति, ईंधन ,बारूद  विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ घर परिवार में  मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment