Saturday, March 30, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/3/2019 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/3/2019  रविवार

अंक 1,10,19,28
आज आप अपनी बौद्धिक स्तर व् तर्क शक्ति के दम पर अपनी खास पहचान बना पाएंगे/ राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  भी कुछ नाम होगा/ दान पुण्य में  रूचि बढ़ेगी/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता ,एन  जी ओ, आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे /

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आपके क्रिया कलापों में  नवीनता की कमी रहेगी/ कुछ समय सामाजिक मेलजोल में  दीजिये व् अपने पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिए /

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ भाग्य से आज आप  किसी  विशेष अनुकम्पा  की आशा में न रहिये/ शांत चित से छुट्टी  के दिन का आनंद लीजिये व् कुछ समय अपनी पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिए /

अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि आविष्कार, अनुसंधान, प्रशासनिक नवनीति निर्माण व् नवाचारों में  बढ़ेगी/ आप लीक से हट कर कुछ करना चाहेंगे, ऐसे में आरम्भिक स्तर पर कुछ विरोध का सामना करना पड़ सकता है/ दुग्ध उत्पादों व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे /

अंक 5,14,23
आज दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप प्रसन्नचित रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक सरोकार की गतिविधियों व् सैर सपाटे में  दे पाएंगे/ एन जी ओ, सफेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पायेंगे/ आज आपकी स्थिति में किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय अपनी पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में  दीजिये/

अंक 7,16,25
आज का दिन आपके लिए सामान्य है/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता  से पूर्ण होने से आप शांत चित रहेंगे/ कुछ समय अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खशियां सहेजने में  बिताइए/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये व् अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ उपभोग से पूर्व  दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिए ;आज फूड पोइज़निंग का अन्देशा है/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अपेक्षाकृत आज कम लाभ कमा पाएंगे/

अंक 9,18,27
आज आप दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से संतुष्ट रहेंगे/ भाग्य से आज किसी  विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ कुछ समय मनोरंजन, रचनात्मक गतिविधियों व् सैर सपाटे में  दीजिये व् छुटी के दिन का लुत्फ़ प्राप्त कीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 33

No comments:

Post a Comment