Wednesday, March 27, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/3/2019 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/3/2019 गुरुवार

अंक 1,10,19,28
आज नेतृत्व की प्रवृति मुखर होगी/ सामाजिक सरोकार की व् रचनात्मक गतिविधियों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा/ शिपिंग सेक्टर, सफ़ेद रंग की वस्तुओं, मत्स्य, मोती, चाँदी, एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, मीडिया, मनोवैज्ञानिक, राजनीतिज्ञ ,प्रशासनिक अधिकारी अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ जलजनित संक्रमण से व् समुद्री हवाओं से परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से आपकी पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने व् सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, साहित्यकार, स्त्रीरोग चिकित्सिक, आर्किटेक्ट्स व् आंतरिक सज्जाकार अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध  पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ शांत चित से कुछ समय रचनात्मक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में भी दे पाएंगे/ सोने, मोती, सीफ़ूड के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, प्रसूति गृह, शिक्षाविद ,शिपिंग सेक्टर व् मर्चेंट नेवी अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासंभव् काबू रखिए व् प्रशासनिक स्तर पर अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिये/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ शिपिंग सेक्टर, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक,मोती, मत्स्य, हस्तशिल्प उत्पादों ,एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, मीडिया अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आपका अधिकाँश समय लेंगे/ प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद, शिक्षा ऋण व् गृह ऋण अजेंट्स, नियोजन कार्यालय, सोने व् सम्पति,दुग्ध उत्पादों,स्टेशनरी के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/सामजिक सम्मान में वृद्धि होगी/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आप प्रियजन की सुख सुविधा हेतु खुले दिल से व्यय कर पाएंगे/ सोने, सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, साहित्यकार, आर्किटक्ट्स व् आंतरिक सज्जाकार अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य आपका साथ देगा/ पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ शिपिंग सेक्टर, जल शुद्धिकरण सयंत्र, मोती, चाँदी, सोने, सीफ़ूड के विक्रेता, मीडिया, कला समीक्षक, स्त्रीरोग चिकित्सिक, सम्पति निवेशक, शिक्षाविद व् मनोवैज्ञानिक अधिक अनुकल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
अहम के टकराव  के कारण आज प्रशासनिक  स्तर पर कुछ परेशानी हो सकती है/ भाग्य आज आपका साथ देगा/ सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ व्यवसायिक दायित्व भी पूरे कर पाएंगे/ सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 9,18,27
आज का दिन आपके लिय सामान्य है/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य व् पारिवारिक दायित्व सहजता से पूरे कर पाएंगे/आर्किटेक्ट्स, गृह उपयोगी सामग्री के विक्रेता, शिक्षाविद, सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 33

No comments:

Post a Comment