Monday, March 25, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/3/2019 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/3/2019 मंगलवार

अंक 1,10,19,28
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के दृष्टिकोण को समझने व् उनके साथ सामंजस्य की नीति अपना कर चलने की कोशिश कीजिये/ वाहन चालन में भी आज अधिक सजग रहिये/ शांत व् व्यवस्थित चित से दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित कीजिये/

अंक 2,11,20,29
आज आप अपनी बात मनवाने की  स्थिति में रहेंगे, परन्तु व्यवहार विनम्र रखिये/ धार्मिक व् साहित्यिक गतिविधियों में रूचि बढ़ेगी/ सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार ,धर्म गुरु, प्रसूतिगृह, मीडिया, प्रकाशक, ट्रांसपोर्टर्स, सोने के विक्रेता ,साहित्यकार व् धार्मिक ग्रंथों के शोधार्थी  अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति से जुडी सौदेबाजी प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने, सरसों के तेल, पेट्रोल, वाहन, सम्पति, भवन निर्माण सामग्री के विक्रेता, सर्जन्स, स्त्री रोग विशेषज्ञ, मीडिया, प्रकाशक, धर्म गुरु, वास्तु विद अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज घर में  मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव नियंत्रण रखिये व सामंजस्य की नीति अपना कर चलिए/ यातायात  नियमों के प्रति लापरवाही आप परेशानी का सबब बन सकती है/ वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिये/ आज व्यवस्थित चित से दैनिक क्रियाकलाप ही पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/

अंक 5,14,23
आज अनर्गल वाद विवाद व् मुकदमेबाजी से यथासम्भव दूर रहिये/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक  प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब बन सकती है/ मन की  चपलता पर काबू  रखिये व् वाहन चालन में  अधिक सतर्कता बरतिये/ भाग्य अनुकूलता से पारिवारिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ गृह ऋण व् शिक्षा ऋण एजेंट्स व् सोने के  विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे /

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास कोई  बदलाव नहीं ला पाएंगे/ सम्पति से जुडी किसी सौदेबाजी या मुकदमेबाजी से भी परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/

अंक 7,16,25
आज आप दृढ़ता पूर्वक निश्चय लेने व् अपनी बात मनवाने की  स्थिति में रहेंगे/ गृहस्थी के साथ ही साथ धार्मिक गतिविधियों में भी मन रमेगा/ आर्किटेक्ट्स, सोने, गृह उपयोगी वस्तुओं, हीरे, वाहन व् पेट्रोल के विक्रेता, शिक्षाविद, सर्जन्स, नर्सिंग होम्स, मीडिया, प्रकाशक, मूवर्स एंड पैकर्स, धर्म प्रचारक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज व्यवसायिक, आर्थिक, सामाजिक,पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ भवन निर्माता, सर्जन्स, मीडिया, प्रकाशक, आध्यात्म गुरु, सोने, हीरे, नवरतन, सम्पति, वाहन व्,पेट्रोल के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर अहम के टकराव के कारण उलझने बढ़ सकती हैं/

अंक 9,18,27
आज आप दृढ़ता पूर्वक निश्चय लेने व् अपनी बात मनवाने के स्थिति में रहेंगे/ व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ भू शोध कर्ता, ज्योतिष व् वास्तु अनुसन्धान केंद्र, ईंधन, बहु रंगी वस्तुओं व्  हीरे के विक्रेता, कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवेशक, सर्जन्स, फोटो जर्नलिस्ट्स,सेना व् न्याय पालिका अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 33

No comments:

Post a Comment