Saturday, March 23, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/3/2019 सोमवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/3/2019 सोमवार

अंक 1,10,19,28
आज आप शांत चित से अपने दैनिक निर्धारित लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे व् आमोद प्रमोद, सैर सपाटे एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी कुछ समय दे पाएंगे/ शिपिंग सेक्टर, सीफ़ूड ,मोती, चाँदी ,एक्वा गार्ड्स के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता के प्रति विशेष सचेत रहिये/ भारी वर्षा भी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/ शांत चित से दैनिक क्रियाकलापों पर ही ध्यान दीजिये/ चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता, अनुवादक व् मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आप व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ मर्चेंट नेवी, समुद्रीय उत्पादों व् चाँदी के विक्रेता एवं निर्यातक, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, जल शुद्धिकरण सयंत्र, कलाकार, टूरिस्ट गाइड आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिए/ आज भाग्य अनुकूलता से आप अनुसन्धान, आविष्कार व् प्रशासनिक नवाचारों के क्षेत्र व् रचनात्मक गतिविधियों में कुछ पहचान बना पायंगे/ समुद्री व्यवसाय से जुड़े लोग, तैराकी प्रशिक्षक, नमक, सीफ़ूड व्  मोती के  विक्रेता, धर्म प्रचारक, कलाकार व् वैज्ञानिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ विदश में  कार्यरत प्रशानिक अधिकारी अपनी कार्यक्षमता व् बौद्धिक स्तर से विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ सफेद रंग की  वस्तुओं के विक्रेता, राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे /

अंक 6,15,24
आज के  दिन आपकी स्थिति में  किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलजोल में दीजिये/

अंक 7,16,25
आज कल्पना के पंख और अधिक फैलाने के लिए अनुकूल दिन है/ रचनात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे, साहसिक समुद्री अभियान, मनोविज्ञान आदि की ओर आपकी रूचि बढ़ेगी/ शिपिंग सेक्टर, जल शुद्दिकरण सयंत्र, कलाकार, मीडिया, मोती, नमक, सीफ़ूड व् एक्वा गार्ड्स के  विक्रेता व् निर्यातक अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वाद विवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, आज अपेक्षाकृत कम लाभ प्राप्त कर पाएंगे/

अंक 9,18,27
आज आप सहजता से दैनिक क्रिया कलाप पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपकी गतिविधियों में नवीनता की कमी खलेगी / कुछ समय लम्बे समय से टालते आ रहे सामाजिक मेलजोल व् मन पसंद गतिविधियों में  दीजिये/ ताज़गी का अनुभव होगा/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 33

No comments:

Post a Comment