Monday, March 18, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/3/2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/3/2019

अंक 1,10,19,28
आज आपका वर्चस्व प्रशासनिक व् सामाजिक क्षेत्र में बढ़ेगा/ आपकी तर्क शक्ति व् बौद्धिक स्तर के  बल पर आप अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ शिप्पिंग सेक्टर, मोती, सी शैल कलाकृतियों, सीफ़ूड, मिल्कफूड व् एक्वा गार्ड्स  के विक्रेता, मीडिया व् धर्मप्रचारक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत  प्रयास  स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ सम्पति से जुड़ी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी, जलजनित संक्रमण व् भारी वर्षा आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ शांत चित से दैनिक क्रियाकलापों पर ही ध्यान केंद्रित कीजिये/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण  होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ भाग्य अनुकूलता से कला, साहित्य,पत्रकारिता,फोटो जर्नलिस्म व् भू शोध से जुड़े लोग, सेना व् न्यायपालिका अपनी पहचान बना पायेंगे/ नवरतन, चांदी, मोतीे, भू उत्पादों, सीफ़ूड ,एक्वा गॉर्डस के विक्रेता,  मीडिया, धर्म गुरु, शिपिंग व्यवसाय से जुड़े लोग अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये व् प्रशासनिक एवं  राजनैतिक स्तर पर वाद  विवाद से दूर रहिये/ भाग्य अनुकूलता से आज पोर्ट्स व् शिपिंग से जुड़े लोग, मीडिया, मनोवैज्ञानिक,कला समीक्षक, जल शुद्धिकरण सयंत्र, सीफ़ूड ,मोती व् एक्वा गार्ड्स विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज आपकी बौद्धिक क्षमता, मौलिक सोच व् स्वतंत्र निर्णय के दम पर आप अपने निर्धारित लक्ष्य प्रभावी ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज आपके परेशानी बढ़ा सकती है/ सामाजिक कार्यकर्ता, विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी आज खास पह्चान बना पाएंगे/

अंक 6,15,24
आज दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण  कर पाएंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी या मुकदमेबाजी, आगजनी, शार्ट सर्किट आदि आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ अनर्गल वाद विवाद से भी दूर रहिये/

अंक 7,16,25
दैनिक क्रिया कलाप सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ सम्पति से जुडी कोई प्रक्रिया आज आपकी परेशानी बढ़ा सकती है/ शिपिंग सेक्टर व् साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, मोती, मत्स्य, नमक व एक्वा गार्ड्स के  विक्रेता ,मीडिया ,मनोवैज्ञानिक व्क लाकार  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर काबू रखने की कोशिश कीजिये/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर सामंजस्य की नीति अपना कर चलिए/आपकी रूचि आज धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान आदि में  बढ़ेगी/ कृषि भूमि में  दीर्घ कालीन निवेश के लिए व् नवरतन, बहु रंगी उत्पादों के विक्रय, फोटो पत्रकारिता व्  धर्म प्रचार के लिए उत्तम दिन है/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श, योग ध्यान में रुझान बढ़ेगा/भू शोध कर्ता, बहु रंगी  उत्पादों , ईंधन, बारूद ,कृषि  भूमि  के विक्रेता, धर्म  गुरु,व् ध्यान प्रशिक्षण केंद्र अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेेंगे/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment