Saturday, March 16, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 18/3/2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 18/3/2019

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक स्तर पर कुछ परेशानी का अंदेशा है/नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ टूरिज्म सेक्टर, अनुवादक, कलाकार, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ क्रोध पर भी यथासम्भव काबू रखिये/अनर्गल वाद विवाद व् सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ भाग्य अनुकूलता से आज आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी व् अस्वस्थता के बावजूद आप अपने निर्धारित लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे/ चांदी, कलाकृतियों, भूरे व् रुपहली रंग की वस्तुओं के विक्रेता, एयर लाइन्स, फैशन व् ग्लैमर जगत व् सेक्सोलोजिस्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों ,वास्तु परामर्श, पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ेगा/ कृषि भूमि के दीर्घ क़ालीन निवेश के लिए, भू शोध  कार्य के लिय उत्तम दिन है/सेना, न्यायपालिका, ईंधन, नवरतन, चांदी,,बहु रंगी  उत्पादों के विक्रेता, फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी महसूस होगी/


अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ आर्थिक साधन सीमित  होने के कारण  आप मनचाहे ढंग से  व्यय नहीं कर पाएंगे /अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, टूरिज्म सेक्टर व एयर लाइन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज सेहत के प्रति लापरवाही व् लम्बे समय से टालते आ रहे स्वास्थ्य परीक्षण आपकी परशानी बढा सकते हैं/ सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी या सौदेबाजी भी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ शांत चित  से दैनिक क्रिया कलाप पूरे करने की कोशिश कीजिये/

अंक 6,15,24
आज व्यवहार यथासंभव विनम्र रखिये/ उग्रता व् अनर्गल वाद विवाद ,सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आपकी परेशानी का  सबब बन सकते हैं/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग ,भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म  उत्पादों के विक्रेता,कलाकार व् सेक्सोलॉजिस्ट्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ अनर्गल वादविवाद व् मुकदमेबाजी से भी दूर रहिये/ सम्पति से जुडी कोई भी प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ आज फैशन व् ग्लैमर की  गतिविधियों से जुड़े, सेक्सोलोजिस्ट्स. मोडल्स ,कला समीक्षक, गिफ्ट सेंटर संचालक ,कॉफी पार्लर्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज आपकी व्यवसायिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ सामाजिक स्तर पर भी आपकी राय का मान होगा/  धार्मिक क्रियाकलापों, शोध कार्य व् वास्तु  परामर्श में  रुझान बढ़ेगा/ ईंधन व् कृषि उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज आपकी व्यवसायिक स्थिति, आर्थिक साधन सीमित होने के बावजूद सुखद रहेगी/ धार्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श, ज्योतिष आदि की ओर रुझान बढ़ेगा/ कृषि भूमि की दीर्घ कालेन निवेशक, ईंधन विक्रेता, न्यायपालिका व् सेना आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में  आत्मीयता के कमी  महसूस होगी/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment