Saturday, March 9, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/3/2019 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/3/2019  रविवार

अंक 1,10,19,28
आज आपकी नेतृत्व क्षमता व बौद्धिक स्तर से लोग प्रभावित रहेंगे/ रचनात्मक गतिविधियों, भ्रमण, आमोद प्रमोद आदि में  भी समय दे पाएंगे/ राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता ,एन जी ओ, शिपिंग सेक्टर, दुग्ध उत्पादों, सीफ़ूड, चाँदी, मोतीे, एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता व् वातावरण की स्वच्छता की ओर अधिक ध्यान दीजिये; जलजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ व्यवस्थित मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये व् कुछ समय आराम कीजिये/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य गति ले सकते है/ कला व् साहित्य सृजन के  क्षेत्र में भी कुछ नाम  होगा/ शिपिंग सेक्टर, मीडिया, धर्म प्रचारक, चाँदी, मोती, मत्स्य, नमक व् एक्वा गार्ड्स के  विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये व् अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिये/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप, आमोद प्रमोद व् रचनात्मक गतिविधियों में  दे पाएंगे/ पोर्ट्स,जल शुद्धिकरण सयंत्र व् समुद्री उत्पादों, मोती व् सी फ़ूड के विक्रेता, दुग्ध विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज आप अपनी तर्क शक्ति व् प्रबंधन योग्यता के दम पर कुछ पहचान बना पाएंगे/ सफेद रंग के वस्तुओं की विक्रेता ,राजनीतिज्ञ व् सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, राजदूत व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों से जुड़े लोग अपनी पहचान बना पायेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत  प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों में  दीजिए/

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई ख़ास  बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/शिपिंग सेक्टर, मर्चेंट नेवी, सी शेल्स ,नमक, मोती व् सीफ़ूड के विक्रेता एवं  निर्यातक, कलाकार व् मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासंभव  काबू रखिये/ राजनैतिक उलझनों दे दूर रहने के कोशिश कीजिये /उपभोग से पूर्व  दुग्ध उत्पादों की शुद्धता अवश्य जांच लीजिये; आज फूड पोइज़निंग का अंदेशा है/ नए प्रोजेक्ट्स आज स्थगित कर दीजिये/ शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/

अंक 9,18,27
आज का आपके  लिए सामान्य है व् आपकी गतिविधियों में  नवीनता की कमी रहेगी/ भाग्य से भी आज आप किसी अनुकम्पा  की आशा में न रहिये/ कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में  दीजिये; सुकून मिलेगा/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment