Monday, February 4, 2019

अंक गणना के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/2/2019 गुरुवार

अंक गणना के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/2 /2019 गुरुवार 

अंक १,१०,१९,२८

आज आपकी रचनात्मक प्रवृति  मुखर होगी; आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे में भी मन रमेगा/ आज का दिन साहसिक समुद्री अभियान,चांदी, मोती, सी शेल्स, नमक व् मत्स्य के व्यापार  व् निर्यात के लिए अच्छा है/ साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, जल शुद्धिकरण सयंत्र , मीडिया व् मनोवैज्ञानिक  आज अधिक अनुकूल  स्थिति  में रहेंगे/ साहित्यिक  व् रचनात्मक गतिविधियों के लिए भी समय निकाल पाएंगे/

अंक २,११,२०,२९

आज जल जनित संक्रमण का अंदेशा है/जल की शुद्धता पर विशेष ध्यान दें/आज समुद्री यात्रा टाल दें/कलात्मक ,रचनात्मक व् लेखन से जुडी गतिविधियों के लिए अनुकूल दिन है/ आंतरिक सज्जाकार,जेवेल्लेर्स,सम्पति निवेशक, भवन निर्माता,जर्नलिस्ट, सामजिक कार्यकर्ता , स्त्रीरोग विशेषज्ञ, कुटीर उद्योगपति, सोने, समुद्री उत्पादों के विक्रेता व् मर्चेंट नेवी  आज अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/


अंक ३,१२,२१,३० 
आज का दिन रोमांचकारी है व् कल्पना की मुक्त उड़ान के लिए अनुकूल है/ रचनात्मक व् कलात्मक प्रवृति विकसित होगी/ घरेलू, सामाजिक  व्  व्यवसायिक जिम्मेदारियां भी सुगमता से पूरी कर  पाएंगे/ साहित्यकार, अनुवादक, मीडिया, शिपिंग सेक्टर, समुद्री उत्पादों  के विक्रेता, शिपिंग इंडस्ट्री, प्रसूति  गृह ,आर्किटेक्ट्स व् आंतरिक सज्जाकार  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे /

अंक ४,१३,२२,३१
आज आपकी रचनात्मक प्रवृति मुखर होगी; आमोद प्रमोद,सैर सपाटे, जलविहार आदि में आपकी रूचि बढ़ेगी//आज समुद्र से प्राप्त उत्पादों के व्यापार व् निर्यात के लिए उत्तम दिन है/ शिपिंग  सेक्टर, जल शुद्धिकरण सयंत्र, मीडिया व्  कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ५,१४,२३ 
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति  में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु आप भाग्य अनुकूलता से ;लाभान्वित होंगे/ आज पारिवारिक  व् प्रशासनिक कार्य सुगमता से पूरे होंगे/साहितियिक अभिरुचि के लिए भी समय निकाल पाएंगे/आज सम्पति व् सोने में निवेश व् गृह निर्माण के लिए अनुकूल दिन है/सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में रिश्तेदारों  का सहयोग मिलेगा/

अंक ६,१५,२४ 
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई विशेष बदलाव  नहीं ला पाएंगे, परन्तु आज भाग्य आपका  साथ  देगा/ आज का दिन उच्च अध्ययन, साहित्यिक परिचर्चा, गृह निर्माण व्  आंतरिक सज्जा के लिए उत्तम है/गृहस्थ  व् व्यवसाय से जुड़े काम सुगमता से, निर्बाध गति से पूरे  होंगे/ रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे/ आज सोने, सम्पति व् भवन  निर्माण में खर्च करें/

अंक ७,१६,२५ 
व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आज का दिन विदेश में उच्च अध्ययन व् नौकरी के आवेदन हेतु अनुकूल है/सोने व् समुद्री उत्पादों का विक्रय एवं निर्यात व्  गृह उपयोगी सामान का व्यापार लाभप्रद रहेगा/आज घर व् ऑफिस की आंतरिक सज्जा में भी रूचि रहेगी/निवास व् काम बदलने के लिए अच्छा दिन है// साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी विकसित होगा/ मीडिया, जल शुद्धिकरण सयंत्र,शिपिंग सेक्टर, आर्किटेक्ट्स व् आंतरिक सज्जाकार अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ८,१७,२६ 
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ आज आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे//भवन निर्माण, वास्तु परामर्श ,साहितियिक गतिविधियों,पत्रकारिता के लिए अनुकूल दिन है/आज सोने व् सम्पति में  निवेश कीजिये/ कुटीर उद्योगपति, मीडिया, प्रकाशक, शिक्षाविद, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, आर्किटेक्ट्स,आंतरिक सज्जाकार, सरसों के तेल व् सुनहरी रंग  की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ९,१८,२७ 
दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/आज  व्यवसायिक व्र घरेलू  कार्यों के सफल निर्वहन से आपकी प्रतिष्ठा बढेगी/ वास्तुकार.भवन निर्माता, सम्पति निवेशक, सोने व् सुनहरी वस्तुओं के विक्रेता लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/पाठ्य पुस्तकों के विक्रय से अच्छा लाभ मिलेगा/

===============================================================================
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 
www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment