Sunday, February 24, 2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/2/2019 मंगलवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/2/2019 मंगलवार


अंक 1,10,19,28
आज बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों  से वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/अहम पर काबू रखने की कोशिश कीजिये/आज सैर सपाटे, आमोद प्रमोद के कार्यक्रम बनेंगे, परन्तु  वाहन चालन में अधिक सावधानी बरतिए/ चांदी व् मोती के विक्रेता, मीडिया व् कलाकार, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी व् आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में  रहेंगे, परन्तु व्यवहार विनम्र रखिये/ हीरे, वाहन, पेट्रोल, प्रकाशन सामग्री के विक्रेता, मीडिया व् प्रकाशक, कॉस्मेटिक सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स  व् ट्रांसपोर्टर्स अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 3,12,21,30
आज व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो पाएंगे/कलाकार, कला समीक्षक, मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, शिपिंग सेक्टर, मर्चेंट नेवी,  मोती ,चांदी, नवरतन ,हीरे, ईंधन के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, आध्यात्म गुरु अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ घर में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/

अंक 4,13,22,31
आज अहम के टकराव के कारण उच्च अधिकारियों  व् बुजुर्गों से मतभेद का अंदेशा है/वाहन चालन में  भी अधिक सचेत रहिये/ वैज्ञानिक व शोधकर्ता,  सामाजिक कार्यकर्ता व् राजनीतिज्ञ, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों  के विक्रेता व्  निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आज आप कलात्मक गतिविधियो व् सैर सपाटे की ओर आकर्षित होंगे/

अंक 5,14,23
आवेश में आ कर लिए गए निर्णय आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/आज अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुडी मुकदमेबाजी से दूर रहने की कोशिश कीजिये/स्वभाव की उग्रता पर काबू रखिये/शोर्ट सर्किट, आग से नुक्सान का अंदेशा है/वाहन चालन में  भी अधिक सतर्कता बरतिए/योग ध्यान में  कुछ समय देने की चेष्टा कीजिये/ आंशिक भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आप प्रशासनिक, राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/सम्पति से जुड़े किसी वाद में  प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ कृषकवर्ग, अन्न गोदाम के मालिक व् पावर ग्रिड्स आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज आपकी राय का मान होगा व् सामाजिक एवं व्यवसायिक स्थिति सम्मानजनक रहेगी/हीरे, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक व् धर्म प्रचारक,  कॉस्मेटिक सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स और ट्रांसपोर्टर्स  लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/धार्मिक गतिविधियों में  रुझान बढेगा/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ आज सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी या सौदेबाजी प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 8,17,26
आज आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/ आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ प्रकाशक, फोटो जर्नलिस्ट, आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, हीरे, पेट्रोल, वाहन, लोहे व् प्रिंटिंग ईंक के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश के लिए अनुकूल दिन है/ अहम के टकराव के कारण प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर उलझने बढ़ने का अंदेशा है/

अंक 9,18,27
आज सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सम्मान जनक रहेगी/सर्जन्स, धर्म गुरु, प्रकाशक, मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग व्  कृषि सम्पति निवेशक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ नवरतन, हीरे, वाहन,  ईंधन, भू उत्पादों के विक्रेता अधिक लाभ प्राप्त कर पाएंगे/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ 


www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment