Thursday, February 21, 2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/2/2019 शनिवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/2/2019 शनिवार

अंक 1,10,19,28
आज विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपके सहायक हो सकते हैं/ विदेश में उच्च अध्ययन ,निर्यात व्यवसाय विस्तार, इवेंट मैनेजमेंट, सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु जाने के लिए व् राजनैतिक शिष्ट मंडल भेजने  हेतु अनुकूल दिन है/ मेहमान नवाजी में  बिताया गया समय सुकून देगा/आज आमोद- प्रमोद, सैर सपाटे व् विदेश भ्रमण के कार्यक्रम बन सकते हैं, परन्तु वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिए/ मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, राजनीतिज्ञ, सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, एन जी ओ  व् टूरिज्म सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज आप उत्साहित मन से विभिन्न रचनात्मक ,कलात्मक गतिविधियों व् खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में  भाग लेंगे व् अग्रणी  रहेंगे/ पर्यटन व् उड्डयन सेक्टर,परिवहन विभाग, इवेंट मेनेजर्स, संगीत व् नृत्य निर्देशक, निर्यातक, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ ,खेलजगत से जुड़े लोग, मीडिया व् प्रकाशक, हीरे, पेट्रोल व् सीमेंट के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज संतान पक्ष की किसी चिंता से आप कुछ परेशान रहेंगे/व्यवस्थित मन से हल पाने की कोशिश कीजिये, काफी हद तक सफलता मिलेगी/ पूर्व निर्धारित यात्रा कार्यक्रम में  कुछ फेर बदल करने पड़ सकता है/ प्रकाशक, मीडिया, हीरे, पेट्रोल, लोहे के विक्रेता , आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स,  धर्म प्रचारक अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों में  रुझान बढेगा/

अंक 4,13,22,31
आज विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व् शिष्ट मंडल अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ मित्र मंडली व् विदेशी सम्पर्क सूत्र आज आपके आकस्मिक सहायक हो सकते हैं/ खेल सामग्री, बालोपयोगी सामग्री व् स्लेटी  रंग के वस्तुओ व् वाद्य यंत्रों  के विक्रेता आज अधिक लाभ प्राप्त करेंगे/ नर्सिंग होम्स, मनोचिकित्सिक, होटल उद्यमी व् इवेंट मैनेजर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की आवाज़ को अनसुना न कीजिये/अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये व् व्यवसाय विस्तार की नयी नीतियाँ बनाईये/ बाल रोग व् मनोरोग चिकित्सिक, कोरियोग्राफर्स, इवेंट मैनेजर्स, सफ़ेद व स्लेटी रंग  की वस्तुओं  के विक्रेता, खेल समीक्षक व  नियोजन कार्यालय आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/अहम के टकराव के कारण कुछ परेशानी बढ़ सकती है/वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिए/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी  स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/कुछ समय सामाजिक सरोकार की गतिविधियों  व् अपनी अभिरुचियों  की तुष्टि में  दीजिये/

अंक 7,16,25
मेहमान नवाजी में  व् बच्चों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/ विदेश में  उच्च अध्ययन, इवेंट मेनेजमेंट व् व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/मनोरोग व् बालरोग विशेषग्य ,खिलाड़ी, मीडिया, प्रकाशक, पर्यटन व् परिवहन सेक्टर, धर्म प्रचारक, हीरे, वाहन, पेटोल, शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता आज विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई विशेष बदलाव नहीं  ला पाएंगे/भाग्य अनुकूलता से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी/धार्मिक साहित्य के अध्ययन,वास्तु परामर्श व् ज्योतिष की ओर  रुझान बढेगा/अहम के टकराव के कारण कुछ प्रशासनिक मतभेद बढ़  सकते हैं/हीरे,पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता , धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आकस्मिक आये मेहमानों व् संतान पक्ष की कुछ उलझनों के कारण आप कुछ अनमने रहेंगे/यात्रा कार्यक्रम में  भी बाधा  का अंदेशा है/आपकी रूचि आध्यात्मिक गतिविधियो व् वास्तु परामर्श में बढेगी/ हीरे, वाहन  व् ईंधन के विक्रेता व फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिए , अन्यथा वसूलते समय दिक्कत आएगी/

www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment