Sunday, February 17, 2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 18/2/2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 18/2/2019

अंक 1,1 0,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे / सैर सपाटे ,आमोद प्रमोद व् विदेश भ्रमण के कार्यक्रम बन सकते हैं/चांदी व्  हस्तशिल्प उत्पादों , खेल सामग्री व् बालोपयोगी  सामग्री के विक्रेता, मनोरोग व् बालरोग  चिक्त्सिक , निर्यातक व् बेंकर्स  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे /

अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार  की ओर विशेष ध्यान दीजिये /ज्वर ,रक्त विकार व् चर्म रोग से परेशानी का अंदेशा है/आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सम्मान जनक रहेगी /आपकी राय का मान होगा/ मीडिया,कला समीक्षक, खेल समीक्षक, बेंकर्स, इवेंट मैनेजर्स,  चांदी, कलाकृतियों व् स्लेटी  रंग की  वस्तुओं के विक्रेता, नर्सिंग होम्स व् मनोचिक्त्सिक, एयरलाइन्स व् टूरिज्म सेक्टर  आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये /

अंक 3,12,21,30
व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों, ज्योतिष  व् वास्तु परामर्श में रूचि  बढेगी/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/नव् रतन ,चांदी ,सम्पति बहु रंगी उत्पदों ,पेट्रोल, ईंधन ,बारूद के विक्रेता, सेना ,न्यायपालिका ,भवन निर्माता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी/ आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/

अंक 4,13,22,31
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूर्ण हो पाएंगे/ आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली  आपके विशेष सहायक हो सकते हैं/ टूरिज्म सेक्टर, बेंकर्स व् लोन एजेंट्स , खेल सामग्री व् स्लेटी  रंग की  वस्तुओं के विक्रेता व्  निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स व्  कोरियोग्राफर्स आज  अधिक अनुकूल  स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज स्वास्थ्य के प्रति विशेष सजग रहिये/ मानसिक तनाव मुक्त रहने की कोशिश कीजिये; आवेश में आ कर  लिए गए  निर्णय आपकी परेशानी  का सबब हो सकते हैं/कुछ समय योग ध्यान में  दीजिये/ सम्पति से जुड़े  किसी लंबित वाद से आज प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र आज आपके सहायक हो सकते हैं/ बच्चों व् मेहमानों के साथ बिताया गया समय भी सुखद रहेगा/ निर्यातक, बेंकर्स, खेल जगत,  इवेंट मैनेजर्स, नर्सिंग होम्स व् मनोचिक्त्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज सेहत व् आहार की ओर  विशेष ध्यान दीजिये/लम्बे समय से टालते आ रहे चेक अप को अब ओर टालना आपकी परेशानी का सबब बन सकता है/सम्पति से जुड़े कोई भी सौदेबाजी व् मुकदमेबाजी आज स्थगित कर दीजिये/ कोई नए प्रोजेक्ट्स शुरू न कीजिये; शांत मन से दैनिक दायित्व निभाने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
रक्त विकार ,ज्वर ,चर्म  रोग आदि आज आपकी परेशानी का कारण बन सकते है/कुछ समय योग साधना में  दीजिये व् चित एकाग्रित रखने की कोशिश कीजिये / स्लेटी रंग की वस्तुओं, बालोपयोगी उत्पादों व् खेल सामग्री  के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद  स्थिति में  रहेंगे/ मित्र मंडली व् विदेशी सम्पर्क सूत्र आपकी आकस्मिक सहायक हो सकते हैं/

अंक 8,17,26
आज व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/आपकी राय का मान होगा/धर्म  प्रचारक ,वास्तु विद व् भविष्य वेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/आर्किटेक्ट्स, नवरतन,ईंधन  व् भू उत्पादों के विक्रेता, मीडिया,प्रकाशक,फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक लाभ  प्राप्त करेंगे /

 अंक 9,18,27
आज  आपकी रूचि आध्यात्मिक गतिविधियों में बढेगी/ घर में  मांगलिक कार्य के आसार है/मीडिया, प्रकाशक, फोटो जर्नलिस्ट, सेना, न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, वास्तु विद, भू अनुसन्धान कार्य से जुड़े लोग, ईधन व् नवरतन के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ विदेश यात्रा कार्यक्रम में बाधा का अंदेशा है/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलते समय परेशानी रहेगी/



www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment