Thursday, February 28, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/3/2019 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/3/2019  शुक्रवार

अंक 1,10,19,28
आज प्रशासनिक, राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  मन अधिक रमेगा/ अपनी बौद्धिक क्षमता व् प्रबंधन  योग्यता के आधार पर विशिष्ट पहचान बना पायेंगे/  संसाधनों की कुछ कमी रहेगी/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ शेयर्स में हरगिज़  निवेश न कीजिये/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ आज सहचर की भावनाओं की अवहेलना न कीजिये/ आंशिक

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आंशिक  भाग्य अनुकूलता से आज आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आज आप व्यक्तिगत रखरखाव व् प्रियजन की सुख सुविधा हेतु खुले  दिल से व्यय कर  पाएंगे/ जलजनित संक्रमण या तेज़ समुद्री हवाओं से परेशानी का अंदेशा है/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पायेंगे/ आज आर्थिक संसधनों की कमी के चलते कार्य गति शिथिल हो सकती  है/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ आज जीवन  संगी की भावनाओं को भीे आहत न होने दीजिये, वरना परेशानी बढ  सकती है/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से दायित्व वहन सामान्य रूप से हो पायेगा/ शिपिंग सेक्टर, जल शुद्धिकरण सयंत्र , समुद्री उत्पादों के विक्रेता अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये, अन्यथा राजनेतिक व् प्रशासनिक स्तर पर उलझने बढ़  सकती  हैं/  सहचर से वैचारिक मतभेद व्  अपव्यय के कारण मनमुटाव का अंदेशा है/ नवनिवेश के लिए भी  दिन जोखिम पूर्ण है/ आंशिक भाग्य अनुकूलता से, आर्थिक परेशानियों के बावजूद, दैनिक दायित्व पूर्ण कर पायेंगे/ समुद्री उत्पादों व्  एक्वा गार्ड्स के विक्रेता व् शिपिंग इंडस्ट्री आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज अपनी बौद्धिक क्षमता व् प्रबंधन योग्यता के दम पर अपनी खास पहचान  बना पायेंगे/ एन  जी ओ, सामाजिक सरोकार  की, राजनैतिक व् साहित्यिक गतिविधियों से जुड़े लोग विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ दुग्ध वितरक व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता , एन. जी. ओ. व् राजदूत अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण  कर पाएंगे/ आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी//प्रेम प्रसंग में  आत्मीयता बढ़ेगी/ भूरे  रंग की  वस्तुओं, चर्म  उत्पादों व् कास्मेटिक  के विक्रेता, फिल्म निर्माता , फैशन व् ग्लैमर की गतिविधियों से जुड़े लोग व् सेक्सोलोजिस्ट् आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्यवश आज कुछ आकस्मिक लाभ व् यश प्राप्ति के आसार है/ प्रेम प्रसंग में  प्रगाढ़ता बढ़ेगी/ फिल्म निर्माता, फैशन व् ग्लैमर जगत, भूरे रंग की वस्तुओं व चर्म उत्पादों के विक्रेता अधिक  अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर काबू रखिये/ उच्च अधिकारियों से अनर्गल विवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ शांत चित से  दैनिक गतिविधियाँ पूरी करने की कोशिश कीजिये/आज उपभोग से पूर्व दुघ्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति अवश्य  आश्वस्त हो लीजिये/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सामन्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे ,परन्तु आर्थिक संसधनों की कमी के चलते आज आप मन चाहे  ढंग से  व्यय नहीं कर पाएंगे / अपव्यय के कारण सहचर से कुछ अनबन का अंदेशा है/ अपने किसी प्रियजन की कमी  आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment