Saturday, February 2, 2019

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/2/2019 सोमवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/2/2019 सोमवार

अंक 1,10,19,28
आज आपका रुझान कलात्मक व् रचनातमक गतिविधियों व्  सैर सपाटे, आमोद प्रमोद की ओर बढेगा/राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार के क्रियाकलापोंमें  भी समय दे पाएंगे/चांदी,मोती ,सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, शिपिंग सेक्टर,  समुद्री  उत्पादों व् एक्वा गार्ड्स के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/'

अंक 2,11,20,29
आज आप शांत चित से अपने दायित्व पूरे कर  पाएंगे/ रचनात्मक गतिविधियों व् कला के क्षेत्र में  नाम होगा/मीडिया, कलाकार, चांदी, हस्तशिल्प उत्पादों  के विक्रेता, पर्यटन व् उड्डयन सेक्टर विशेष लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ जलजनित संक्रमण य तेज़ समुद्री हवाओं से परेशानी का अन्देशा है/

अंक 3,12,21,30
आज का दिन गतिशील है/सुरुचि पूर्ण मन से आप विभिन्न रचनातमक व् कलात्मक गतिविधियों में  समय देंगे व् अग्रणी रहेंगे/जल शुद्धिकरण सयंत्र, शिपिंग इंडस्ट्री, चांदी ,हस्तशिल्प उत्पादों व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/आमोद प्रमोद , पिकनिक के कार्यक्रम बनेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज शांत चित रहेंगे व् रचनातमक क्षेत्र में  समय दे  पाएंगे/विदेश भ्रमण, सैर सपाटे व् आमोद प्रमोद में  भी मन रमेगा/होटल व् पर्यटन उद्यमी, जल शुद्धिकरण सयंत्र, चांदी व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता, उड्डयन सेक्टर, शिपिंग इंडस्ट्री, मीडिया, कलाकार, साहसिक अभियान प्रशिक्षक अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ अपने उत्पाद पेटेंट करवाने के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत  प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला  पाएंगे; भाग्य से भी आप किसी विशेष अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप या अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये/

अंक 6,15,24
आज के दिन किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं है/दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/अपनी अभिरुचियों की तुष्टि में कुछ समय दीजिये/ अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर विशेष सतर्क रहिये/वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/हवाई यात्रा में  भी बाधा आ सकती है /अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति में  कुछ समय दीजिये/मन को सुकून मिलेगा/ शिपिंग सेक्टर, समुद्री उत्पादों के विक्रेता, जल शुद्धिकरण सयंत्र, मीडिया व् अनुवादक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/भाग्य से भी किसी अनुकम्पा की आशा में न रहिये/ निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण होने  से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/

अंक 9,18,27
आज के दिन किसी विशेष बदलाव के संकेत नहीं है/दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूर्ण हो पाएंगे/कुछ समय अपनी अभिरुचियों व् सामाजिक मेल मिलाप में  दीजिये व्  अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने के चेष्टा कीजिये/

www.numeropath.com

No comments:

Post a Comment