Thursday, January 3, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/1/2019 शनिवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/1/2019 शनिवार

अंक 1,10,19,28
आज विदेश में बसे मित्र गण का कोई सुखद समाचार मिल सकता है/ विदेश में उच्च अध्ययन, सांस्कृतिक व् खेल प्रतियोगिता व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/ सैर सपाटे व् मेहमाननवाजी के कार्यक्रम भी बनेंगे/ परन्तु, वाहन चालन में अधिक सचेत रहिये/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, इवेंट मेनेजर्स व् खेल संवाददाता, मनोरोग व् बालरोग चिक्त्सिक, स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् निर्यातक, होटल व्यवसायी व् टूरिज्म सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपका साथ देंगे/ वाक इन इंटरव्यू के लिए उत्तम दिन है/ पर्यटन सेक्टर, टूरिस्ट गाइड, अनुवादक, कलाकार, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, सर्जन्स, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, साहित्यकार, मीडिया, बाल साहित्य व् धार्मिक साहित्य प्रकाशक, आध्यात्म गुरु, ट्रांसपोर्टर्स, मूवर्स  व् पैकर्स, हीरे व् वाहन के विक्रेता  अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/


अंक 3,12,21,30
व्यवसायिक दौरे व् विदेश यात्रा कार्यक्रम में बाधा का अंदेशा है/ संतान पक्ष की किसी समस्या से आप कुछ विचलित होंगे, परन्तु धैर्यपूर्वक हल पाने की कोशिस कीजिये; सफलता मिलेगी/ धार्मिक क्रिया  कलापों व् वास्तु परामर्श ,साहित्यिक व् शैक्षणिक गतिविधियों में रुझान बढेगा/ सरसों के तेल, सोने, सम्पति, नवरतन, हीरे, पेट्रोल, कृषि भूमि व् भू उत्पादों के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक सम्मान बढेगा/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी गणनात्मक योग्यता मुखर होगी/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी विशिष्ट पहचान बना पायेंगे/ वाहन  चालन में आज अधिक सतर्कता बरतिए/ बुजुर्गों के साथ अनर्गल वादविवाद से भी बचिए/

अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार को अनसुना मत कीजिये व् अपनी गणनात्मक क्षमता पर भी पूर्ण भरोसा कीजिये/ निर्यात व्यवसाय विस्तार, सांस्कृतिक प्रस्तुति व् उच्च प्रबंधन अध्ययन के लिए विदेश गमन हेतु अनुकूल दिन है/ बालरोग व् मनोरोग विशेषग्य, प्रसूति गृह, साहित्यिक गतिविधियों से जुड़े लोग व् मीडिया अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ सम्पति की सौदेबाजी या सम्पति से जुडी किसी भी न्यायिक प्रक्रिया से आज परेशानी का अंदेशा है/ वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिए/


अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप,आज आपकी सामाजिक,व्यवसायिक पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने व् सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज का दिन आपके लिए सार्थक व् गतिशील है/ व्यवसायिक व् पारिवारिक कारणों से यात्रा कार्यक्रम बनेंगे/ तीर्थ यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं/ साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, मीडिया, खेल संवाददाता ,इवेंट मेनेजर्स, स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, निर्यातक  अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ निवास व् व्यवसाय बदलने के लिए उत्तम दिन है/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे, परन्तु भाग्य आपका साथ देगा व् आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सम्मानजनक रहेगी/ धार्मिक व् पारिवारिक गतिविधियों में रुझान बढेगा/ कृषि सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश के लिए व् बहु रंगी वस्तुओं के विक्रय के लिए अधिक अनुकूल दिन है/ मीडिया, प्रकाशक, फोटो जर्नलिस्ट व् धर्म गुरु, आर्किटेक्ट्स विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/

अंक 9,18,27
आज संतान पक्ष की  किसी चिंता से व् अचानक आये मेहमानों के कारण आप कुछ असहज से रहेंगे/ व्यवस्थित चित से स्थिति सभालने की कोशिश करेंगे , तो समाधान पा सकेंगे/ कृषि सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश के लिए अनुकूल दिन है/ सर्जन्स, भू शोधार्थी, ईंधन व् बारूद के विक्रेता, धर्म गुरु व् फोटो जर्नलिस्ट अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ घर में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

www.numeropath.com


No comments:

Post a Comment