Wednesday, January 23, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/1/2019 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/1/2019

अंक १,१०,१९,२८
विवादस्पद मामलें शांति से सुलझाने का प्रयास करें/ कार्य क्षेत्र में विवाद से बचें/.आज जीवन साथी के साथ बहसबाजी से तनाव की स्थिति आ सकती/ व्यवहार विनम्र रखने की कोशिश कीजिये/ बुजुर्गों के साथ सामंजस्य की नीति अपनाईये/ वाहन चालन में भी आज अधिक सचेत रहिये/ आज कोई प्रोजेक्ट्स शुरू न कीजिए व् शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/

अंक २,११,२०,२९
आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी व् आर्थिक स्थिति सुधरेगी/ कला समीक्षक, वास्तु शास्त्री, भवन निर्माता,पेट्रोल, वाहन, सम्पति, हीरे व् सोने के व्यापारी, प्रसूति गृह, ट्रांसपोर्टर्स व् आर्किटेक्ट्स  अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ पत्रकारिता,शल्य चिकित्सा, प्रकाशन, सामाजिक व् धार्मिक गतिविधियों  के लिए अनुकूल दिन है/ आज आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/

 अंक ३,१२,२१,३०
व्यवसायिक,पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ साहित्यिक व् धार्मिक  गतिविधियों  में भी समय दे  पाएंगे/  घर में कुछ मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/ आज आप अपनी बात आसानी से मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ भवन निर्माता,वास्तुविद,शल्य चिकित्सक,सरसों के तेल,सोने व् हीरे के विक्रेता,वाहन व्यापारी, पेट्रोल विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स, आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, प्रसूति गृह, लेखक, शिक्षाविद , प्रकाशक व धर्म प्रचारक आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश हेतु उत्तम दिन है/

अंक ४,१३,२२,३१
अनर्गल वादविवाद  से खुद को दूर रखिये/ जल्दबाजी में समस्या बढ़ सकती है/ अहम पर नियन्त्रण रखिये/ वाहन चालन में  भी सतर्कता बरतिये/ छोटी छोटी बातों पर उलझने से आज आप अपने बुजुर्गों के साथ तनाव की स्थिति में  रहेंगे/ शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये /

 अंक ५,१४,२३
आज अपने मन की चंचलता  पर नियन्त्रण रखिये व् जल्दबाजी में कोई निर्णय न लीजिये/ वाहन चालन में भी अधिक सावधानी रखिये/  आज बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों  द्वारा आपकी नीतियों का विरोध हो सकता है/ आंशिक भाग्यनुकूलता से, आपके दायित्व, अवरोधों के बावजूद पूर्ण कर पाएंगे/ सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

 अंक ६,१५,२३
आज का दिन सौन्दर्य विशषज्ञों के लिए व् व्यक्तिगत रख रखाव पर ध्यान देने के लिए अनुकूल है/ साहित्यिक व् सामाजिक गतिविधियों के लिए भी वक्त निकाल पायेंगे/ आज सोने, सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं व् स्टेशनरी का विक्रय लाभ देगा/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, प्रसूति गृह व् समाज सेवी संस्थाएं अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

 अंक ७,१६, २५
आज आपकी पारिवारिक व् आर्थिक स्थिति सुदढ़ होगी व् सामाजिक सम्मान में  भी वृद्धि होगी/ पत्रकार, वास्तु विद, कलाकार, स्त्रीरोग विशषज्ञ, सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, शिक्षाविद, मीडिया, प्रकाशक, धर्म प्रचारक, सोने, हीरे, सम्पति, वाहन, पेट्रोल  के विक्रेता, ट्रांसपोर्टर्स, धर्म ग्रंथों के शोधार्थी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे//

अंक ८,१७,२६
आज आप अपनी बात दृढ़ता  से मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ पत्रकार,वास्तुविद ,शल्य चिकित्सिक, भवन निर्माता, ट्रांसपोर्टर्स, ईंधन विक्रेता,वाहन, सोने व्  सम्पति  के व्यापारी लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ आज आपका मन धार्मिक क्रियाकलापों में  भी लगेगा/ परिवार में मांगलिक गतिविधियों के आसार है/ तीर्थ यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं/ सोने व् सम्पति में दीर्घ कालीन निवेश के लिए विशेष अनुकूल दिन है/

 अंक ९,१८,२७
सामाजिक, व्यवसायिक व पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ आज धार्मिक प्रवृति उभेरगी/सामाजिक स्थिति भी दृढ़ होगी/ भवन निर्माताओं, ट्रांसपोर्टर्स, प्रकाशकों, पत्रकारों, वाहन व्यापारियों,पेट्रोल ,वाहन ,लोहे के विक्रेताओं के लिए विशष लाभकारी दिन है/ घर में धार्मिक आयोजन के आसार हैं व् तीर्थ यात्रा के अवसर भी बंन सकते हैं/
,==================================================================
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 
www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment