Tuesday, January 22, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 25/1/2019 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  25/1/2019  शुक्रवार

अंक 1,10,19,28
आज का दिन कलात्मकता व् साहसिक अभियानों के लिए अनुकूल है/ विदेश गमन हेतु भी उत्तम दिन है/ आज सीमेंट, चांदी, मोती, समुद्री उत्पादों, पारे, राख़ के निर्यातक व् व्यापारी, शिपिंग इंडस्ट्री, टूरिज्म सेक्टर, जल शुद्धिकरण सयंत्र , मनोरोग व् बालरोग  विशेषज्ञ  अधिक लाभ में रहेंगे/ कुछ लोग आज आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं/बेवजह वादविवाद से दूर रहिये/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ सहचर से भी अपव्यय के कारण कुछ मनमुटाव का अंदेशा है/

अंक 2,11,20,29
रचनात्मक /कलात्मक प्रवृति के लिए समय दे पाएंगे/ फैशन व् ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोगों के लिए,संगीतज्ञों,मनो चिकित्सकों,सेक्सोलोजिस्ट्स, इवेंट प्रबंधकों , निर्यातकों, फैशन व् ग्लेमर जगत  के लिए अनुकूल दिन है/आज आपकी सामाजिक व् आर्थिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी/मेहमाननवाज़ी व्  मनोरंजन , विदेश भ्रमण के कार्यक्रम बनेंगे/ तेज समुंद्री हवाओं या जलजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/

अंक 3,12,21,30
आज रचनात्मक गतिविधियों में मन रमेगा/ आज का दिन साहसिक समुद्री अभियान, शिप्पिंग व्यवसाय, कलाकारों मोती व् चांदी के व्यापारियों के लिए लाभप्रद है/परन्तु आज कोई  आर्थिक योजना शुरू न करें/आपने जीवन साथी की भावनाओं की ओर भी विशेष ध्यान दे/.

अंक 4,13,22,31
आज अपने सम्बन्ध भावनाओं की बजाय विचारों पर केन्द्रित करने की कोशिश कीजिये/आज कोई नव निवेश भी न करें/किसी प्रकार का आर्थिक जोखिम आज आपके लिए अच्छा नहीं/ समुद्री उत्पादों के व्यापार व् चांदी  से निवेश में लाभ होगा./रचनातमक अभिरुचि विकसित होगी/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति  में कोई खास  बदलाव नहीं ला पाएंगे/ अंतरात्मा की पुकार की ओर  विशेष ध्यान दीजिये/ आजआज योग व् रिकी  के लिए उत्तम दिन है/म्यूजिक अल्बम्स ,वीडियो  के रिलीज़ से फायदा होगा/मनोवैज्ञानिक, अंक शास्त्री,बालरोग विषेशज्ञ  आज विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/सीमेंट व् पारे के निर्यात के लिए अनुकूल दिन है/प्रशासनिक कारणों से विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं/

अंक 6,15,24
दैनिक  दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आज फैशन व  ग्लेमर से जुड़े लोग अपनी विशिष्ट पहचान  बना पाएंगे/कलात्मक  अभिरुचियों के लिए भी समय निकाल पाएंगे/प्रेम प्रसंग  आत्मीयता बढेगी//आज आपकी आर्थिक स्थिति सुदढ़ रहेगी/भूरे  रंग की वस्तुओं व्  चर्म उत्पादों का व्यापार लाभप्रद रहेगा/

अंक 7,16,25
आज कल्पना  को उन्मुक्त उड़ान  दीजिये/  साहित्य , कला व् मीडिया  के क्षेत्र  में विशिष्ट पहचान  बना पाएंगे /आज का दिन समुद्री उत्पादों  के व्यापार व् चांदी व् एथिनिक जेवेलरी के व्यापार व् निर्यात के लिए लाभप्रद है/आज सेक्सोलोजिस्ट्स,मनोरोग चिकित्सक व् बाल रोग चिकित्सिक अपनी विशिष्ट  पहचान कायम कर पाएंगे/

अंक 8,17,26
आज का दिन बिना किसी विशेष बदलाव के, सुचारू रूप से बीतेगा/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ रोजमर्रा के कामों पर ही ध्यान दीजिये/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियां  सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे / आज कोई नव निवेश न करें/ आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment