Sunday, January 13, 2019

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/1/2019 मंगलवार



अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/1/2019  मंगलवार 


अंक 1,10,19,28
x
x

व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आज उत्साह में आकर कुछ गलत निर्णय हो सकते है, जिनके कारण कुछ अपयश का अंदेशा है/ दिखावे के लिए अनावश्यक खर्च न करें/ आज किसी नए काम में  निवेश न करें/ शांत चित से अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के वितरक आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज आपका समय मनोरंजन  व् आमोद प्रमोद में बीतेगा/ फैशन व् ग्लेमरकला समीक्षा ,कलात्मकता से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन है/ आज चोकोलेटकाफी, चर्म उत्पादोंसौन्दर्य प्रसाधन व् एथिनिक ज्वेलरी का विक्रय फायदा देगा/विवादस्पद मामलों से दूर रहिये/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/

अंक 3/12/21/30
आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत सीमित होने के बावजूद, आप आंशिक भग्यानुकूलता से, दायित्व वहन कर पाएंगे/ आज आपका ध्यान आध्यात्म  की ओर  रहेगा/ सम्पति निवेशकधर्म गुरुभू उत्पादों, ईंधन व् बारूद के व्यापारी लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ आज किसी प्रकार का आर्थिक जोखिम न उठायें/ कुछ लोग आज आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश करेंगे/ प्रेमप्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी; धार्मिक क्रियाकलापों की ओर रुझान बढ़ेगा/
अंक 4,13,22,31
आज आर्थिक स्तर कुछ परेशानी का अंदेशा है और अपव्यय के कारण सहचर से भी मनमुटाव हो सकता है/ आपकी योजनाओ व् प्रशासनिक नीतियों का विरोध हो सकता है व् कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ शेयर्स में निवेश न कीजिये और नवनिवेश के लिए भी दिन आर्थिक स्तर पर जोखिमपूर्ण है/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आग से कुछ नुक्सान होने की सम्भावना है/ गरमा गर्मी व् विवादास्पद मामलों से भी खुद को दूर रखिये/ आज सम्पति में निवेश न करें/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी अपनी पहचान बना पाएंगे/ कृषकवर्ग, पावर ग्रिड्स व् फायर ब्रिगेड आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
आपकी रूचि कला व् रचनात्मक गतिविधियों में बढ़ेगी/ आमोद प्रमोदमनोरंजन के लिए अनुकूल दिन है/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ सेक्सोलॉजिस्ट्स, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, कला समीक्षक व् कलाकार अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ भूरे रंग की वस्तुओं का विक्रय लाभप्रद रहेगा/ आर्थिक स्थिति आज सुदढ़ रहेगी/ आज सम्पति में निवेश न करें/
अंक 7,16,25
आज आप आमोद प्रमोद व् व्यक्तिगत रख रखाव पर सहर्ष व्यय करेंगे/ फैशन व् ग्लेमर से जुड़े लोग,सौन्दर्य विशेषज्ञ व् कलाकारों के लिए अनुकूल दिन है/ आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी/ आज किसी प्रकार के वाद विवाद में न उलझे/ सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक 8,17,26
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ आज आपका मन आध्यात्मिक कार्यों में लगेगा/ भू उत्पादों, बारूद व् ईंधन के व्यापार से लाभ होगा/ सम्पति निवेश के लिए अनुकूल दिन है/ आज आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे, परन्तु अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर वादविवाद से यथासम्भव दूर रहिये/
अंक 9,18,27
आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है; नवनिवेश स्थगित कर दीजिये/ आज आपका कोई प्रियजन कुछ समय के लिए आप से बिछुड़ सकता है/ अपने जीवन साथी की भावनाओं को भी आहत न होने दें/आज आप सम्पति व् भू उत्पादों से फायदा प्राप्त कर सकते हैं/ धार्मिक क्रियाकलापों में आपका रुझान बढ़ेगा/ फोटो जर्नलिस्ट , भू शोधार्थी व् धार्मिक साहित्य के प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


No comments:

Post a Comment