Sunday, December 2, 2018

अंकों के आधार पर आपका भविष्य फल दिनांक 4/12/2018 मंगलवार

अंकों के आधार पर आपका भविष्य फल दिनांक 4/12 /2018 मंगलवार 

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत स्तर पर आपके प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/आज आपकी स्थिति में  किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार नहीं हैं/दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण होने से आप् संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 2,11,20,29

दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूरे हो पाएंगे/व्यक्तिगत प्रयास आजआपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/अनर्गल वाद विवाद से भी दूर रहिये /

अंक 3,12,21,30
पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व आज आपकी प्राथमिकता रहेंगे/आध्यात्मिक व् साहित्यिक गतिविधियों में  रुझान बढेगा/सेना, न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग,धर्म गुरु,नवरतन, ईंधन, बारूद, कृषि सम्पति व् भी उत्पादों के विक्रेता,फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ करना पसंद करेंगे/प्रशानिक नवाचार,अनुसन्धान व् आविष्कार में  रूचि  बढेगी/आपकी प्रशासनिक नव नीतियों को सहज अनुमोदन मिलेगा/ अपने उत्पादों को पेटेंट करवाने के लिए अनुकूल दिन है/सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व निभाने में आप सक्षम रहेंगे/सामाजिक व् साहित्यिक दायरा भी विस्तृत होगा/सोने के निवेश व् विक्रय के लिए अनुकूल दिन है/सम्पति स्थान्तारण  से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ आवेश में लिए गए निर्णय व् अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/

अंक 6,15,24
आज पारिवारिक्,सामाजिक व् व्यवसायिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे; परन्तु अनर्गल वाद  विवाद से दूर रहिये व् व्यवहार विनम्र रखिये/सम्पति से जुड़े किसी वाद में  प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/ कृषक वर्ग व् पावर ग्रिड्स आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25

दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से निभा पाएंगे/व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ सम्पति  से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ अनर्गल वादविवाद से यथासम्भव दूर रहिये/

अंक 8,17,26
आज अनर्गल वाद विवाद व् प्रशासनिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/अहम पर काबू रखिये/बुजुर्गों को भी समुचित सम्मान दीजिये/मीडिया, प्रकाशक, फोटो जर्नलिस्ट,  भू उत्पादों व् कृषि सम्पति के विक्रेता व् निवेशक, आर्किटेक्ट्स, शिक्षाविद विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/साहित्यिक व् शैक्षणिक गतिविधियों मैं भी आप  अग्रणी रहेंगे/ नवरतन, ईंधन, बारूद, कृषि भूमि, बहु रंगी व् कृषि उत्पादों के विक्रेता, सेना,न्यायपालिका, आध्यत्म गुरु,फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


नुमेरोपाथ .कॉम

No comments:

Post a Comment