Saturday, December 22, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/12/2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 24/12/2018

अंक 1,10,19,28
आज आर्थिक संसाधनों की कमी से कार्य गति शिथिल हो सकती है/कुछ अपयश का भी अंदेशा है/सहचर की भावनाओं के प्रति विशेष संवेदनशील रहने की कोशिश कीजिये व् चुगलखोरों की अवहेलना कीजिये/आज विदेशी सम्पर्क सूत्र आपके मददगार हो सकते हैं/ विदेश में सांस्कृतिक प्रस्तुति व् कला प्रदर्शनी हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 2,11,20,29
आज के दिन आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सम्मानजनक रहेगी/प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढेगी/आप अपने  प्रियजन व् बच्चों की सुख सुविधा के लिए खुले दिल से व्यय करेंगे/फैशन व् ग्लेमर एवं खेल जगत से जुड़े लोग, मनोवैज्ञानिक, सेक्सोलोजिस्ट, बाल साहित्य प्रकाशक,कलाकार,भूरे व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् निर्यातक, चांदी के व्यापारी आज विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे /लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स,पर्यटन व् होटल उद्यमी आज अधिक लाभ प्राप्त करेंगे/


अंक 3,12,21,30
आज व्यय से पूर्व बजट निर्धारित कीजिये; अन्यथा अपव्यय के कारण सहचर से मन मुटाव का अंदेशा है/बच्चों की फरमाईशें भी सुनियोजित ढंग से पूरी  कीजिये/आज सामाजिक सरोकार की व् कलात्मक गतिविधियों में  कुछ समय दे पाएंगे/उड्डयन सेक्टर व् चांदी के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आर्थिक नव निवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/शेयर्स व् लोटरी में  हरगिज़  निवेश न कीजिये/आज मेहमानों व् बच्चों के साथ बिताया समय सुखद रहेगा/विदेशी सम्पर्क सूत्र भी कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/चांदी ,सीमेंट व् खेल सामग्री के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार को अनसुना मत कीजिये व् अपनी गणनात्मक योग्यता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, बैंकर्स, लेखाविद, बाल रोग व् मनोरोग विशेषज्ञ ,खेल जगत से जुड़े लोग, बाल साहित्य प्रकाशक, निर्यातक, इवेंट मेनेजर्स व् टूरिज्म सेक्टर  आज विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज सहचर से आपके भावनात्मक सम्बन्ध और प्रगाढ़ होंगे/आप व्यक्तिगत रख रखाव व् प्रियजन की सुख सुविधा, मनोरंजन हेतु सहर्ष व्यय करेंगे/कला कार,कला समीक्षक, फैशन व् ग्लेमर,खेल जगत की गतिविधियों से जुड़े लोग,एथिनिक ज्वेलरी विक्रेता,कास्मेटिक,चर्म उत्पाद ,तम्बाकू व् चोकोलेटेस के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपके विशेष अनुकूल है/व्यवसायिक,सामाजिक स्थिति सम्मानजनक रहेगी/दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा/मेहमानों व् बच्चों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/चांदी,एथिनिक जेवेलेरी, कास्मेटिकस, लैदर बेग्स व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/मनोचिक्त्सिक  व् सेक्सोलोजिस्ट अपनी विशिष पहचान बना पाएंगे/

अंक 8,17,26
आज दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/कुछ समय अपनी अभिरुचियों की तुष्टि के लिए दे पाएंगे/दिन सामान्य है/आपकी स्थिति में  किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं/

अंक 9,18,27
आज आर्थिक तंगी के कारण  आप कुछ अनमने से रहेंगे/संतान पक्ष की कोई चिंता व् आकस्मिक आये मेहमान आपकी परेशानी और बढ़ा  सकते है/चित व्यवस्थित रखने की कोशिश कीजिये व् शांत मन से दैनिक क्रिया कलापों पर ही ध्यान दीजिये /अपने किसी प्रियजन की कमी आज  आप बहुत शिद्दत से महसूस करेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment