Thursday, November 1, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 4/11/2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 4/11/2018

अंक 1,10,19,28
आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ अहम के टकराव के कारण मतभेद बढ सकते हैं/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के दृष्टिकोण को समझने की चेष्टा कीजिये/ वाहन चालन में  भी अतिरिक्त सतर्कता बरतिए/राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में आप आज विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/

अंक 2,11,20,29
आज व्यक्तिगत स्तर पर आपकी उपलब्धियां सामान्य रहेंगी, परन्तु भाग्य अनुकूलता से व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति अधिक दृढ़ होगी/ कॉस्मेटिक सर्जन्स, प्रकाशक, मीडिया, आध्यात्म गुरु, आर्किटेक्ट्स, लोहे, वाहन व् पेट्रोल, प्रिंटिंग ईंक, हीरे के विक्रेता भाग्य अनुकूलता से अधिक लाभान्वित होंगे/ धार्मिक क्रियाकलापों में रुझान बढ़ेगा/

अंक 3,12,21,30
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ धार्मिक गतिविधियों,वास्तु व् ज्योतिष में  रूचि बढेगी/ प्रकाशक, मीडिया, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, भवन व् सड़क निर्माता, योग प्रशिक्षक, हीरे, पेट्रोल, वाहन, लोहे के विक्रेता,  सर्जन्स, धर्म प्रचारक व् धार्मिक साहित्य के विक्रेता  अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सामाजिक व् व्यवसायिक प्रभुत्व बढेगा/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि नवाचार,आविष्कार,अनुसन्धान में  बढेगी /आप लीक  से हट कर कुछ करना पसंद करेंगे/आपकी प्रशासनिक नव नीतियों का शुरू में  विरोध होगा/ आज अहम के टकराव के कारण परेशानी हो सकती है/ वाहन चालन में  भी अतिरिक्त सावधानी बरतिए/

अंक 5,14,23
आज प्रशासनिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढेगी व् आपकी बौद्धिक क्षमता से लोग प्रभावित रहेंगे/ अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये व् बुजुगों की भावनाओं की कद्र कीजिये/मन की चपलता पर काबू रखने की कोशिश कीजिये/ वाहन चालन में  अधिक सावधानी बरतिए/

अंक 6,15,24
आज व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास सामान्य परिणाम देंगे/ किसी उल्लेखनीय बदलाव की आशा में  न रहिये/दैनिक निर्धारित लक्ष्य सह्जता से पूरे हो जाने से आप संतुष्ट रहेंगे/कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में  दीजिये/

अंक 7,16,25
आज व्यक्तिगत प्रयास सामान्य परिणाम देंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से आप प्रभावपूर्ण ढंग से अपनी बात मनवा पाएंगे/ सामाजिक व् व्यवसायिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढेगी/ धार्मिक गतिविधियों व् वास्तु ज्ञान में  रूचि बढेगी/ आर्किटेक्ट्स, सड़क निर्माता, पेट्रोल, वाहन, हीरे के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज प्रशासनिक स्तर पर कुछ मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते है/ अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/उपभोग से पूर्व, दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति अवश्य आश्वस्त हो लीजिये/ भाग्य अनुकूलता से आप लाभान्वित होंगे/ धार्मिक गतिविधियों, तीर्थ यात्रा में  रुझान बढेगा/ वाहन, पेट्रोल ,प्रिंटिंग ईंक ,लोहे व् हीरे के विक्रेता,ट्रांसपोर्टर्स, मीडिया, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक व विक्रेता , सर्जन्स व् शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता आदि अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से सम्पन्न हो पाएंगी/ सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति भाग्य अनुकूलता के कारण सुदढ़ रहेगी/तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/योग प्रशिक्षक , मीडिया, प्रकाशक, फोटो जर्नलिस्ट, वाहन, पेट्रोल, हीरे, लोहे के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment