Thursday, November 15, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 18/11/2018 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 18/11/2018  रविवार

अंक 1,10,19,28
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूरे हो पाएंगे /राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में आप अग्रणी रहेंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध उत्पादक, एन जी ओ व् राजनेता आज अपेक्षाकृत अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ रक्त विकार, चर्म रोग या ज्वर आपकी परेशानी का कारण बन सकते है/ सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी आज शुरू न कीजिये/ गुस्से पर भी काबू रखिये/ कृषक वर्ग आज कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेगा/ शार्ट सर्किट व् आग से परेशानी का अंदेशा है/

अंक 3,12,21,30
आज आप भाग्य अनुकूलता व् कर्म फल दोनों से ही लाभान्वित होंगे/ सम्पति, नवरतन, ईंधन, बारूद व् बहुरंगी भू उत्पादों के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ फोटो जर्नलिस्ट, मीडिया धर्म प्रचारक, सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज व्यक्तिगत प्रयास आपको सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ अनर्गल वाद विवाद व् अहम के टकराव के कारण परेशानी बढ़ सकती है/ प्रशासनिक नवाचार, अनुसन्धान आपकी रूचि का केंद्र रहेंगे व् लीक से हट कर कुछ कर गुजरने की चाहत प्रबल रहेगी/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, एन जी ओ, अनुसंधानकर्ता व् शोधार्थी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहिये/ क्रोध पर व् मन की चपलता पर काबू रखिये/ अनर्गल बहसबाजी व् मुकदमेबाजी आपकी परेशानी बढ़ा  सकते हैं/ सम्पति क्रय या स्थान्तरण आज स्थगित कर दीजिये/ प्रशासनिक क्षेत्र में  कुछ आकस्मिक उपलब्धि के आसार हैं/

अंक 6,15,24
आज सेहत की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ ज्वर, चर्म रोग या रक्त विकार, अनर्गल वाद विवाद आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं/ सम्पति से जुडी कोई भी  प्रक्रिया आज शुरू न कीजिये/ शांत चित से दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केन्द्रित कीजिये/

अंक 7,16,25
आज मानसिक व् शारीरिक स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ रक्त चाप, ज्वर या चर्म रोग, अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुडी कोई प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं/ शार्ट सर्किट व् आगजनी के प्रति भी सचेत रहिये/ शांत मन से दैनिक क्रियाकलाप पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/

अंक 8,17,26
आज व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे/ सर्जन्स, फोटो जर्नलिस्ट, मीडिया, नवरतन, ईंधन,  कृषि भूमि  के विक्रेता व्  वास्तु विद विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आध्यात्मिक  गतिविधियों में रूचि बढेगी/ अहम पर काबू रखिये/

अंक 9,18,27
आज व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो पाएंगे/ सर्जन्स, मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट, भू सर्वेक्षक, सेना व् न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ भविष्य वेता, वास्तु विद, फोटो जर्नलिस्ट, आर्किटेक्ट्स, कृषि भूमि व् भू उत्पादों, नवरतन, ईंधन के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/धार्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment