Sunday, November 11, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/11/2018 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/11/2018  बुधवार

अंक 1,10,19,28
आज मेहमान नवाजी में व् बच्चों के साथ समय खुशनुमा बीतेगा/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आज आपके मददगार सिद्ध होंगे/ इवेंट मेनेजर्स, निर्यातक, बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ ,लोन एजेंट्स, खिलाड़ी, खेल समीक्षक आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज आप दिन भर विभिन्न व्यवसायिक व् सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे/ आज विदेश में  व्यवसाय विस्तार व् उच्च अध्ययन, इवेंट मेनेजमेंट हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ आग, शोर्ट सर्किट व् अनर्गल वादविवाद से परेशानी का अंदेशा है/

अंक 3,12,21,30
आज यात्रा  कार्यक्रम में कुछ बाधा आने से व् संतान पक्ष की किसी चिंता से आप अनमने हो सकते है/ भाग्य अनुकूलता से आपके कुछ न्यायिक मसले सुलझने के आसार हैं/ सम्पति निवेशक, ईंधन व् बारूद के विक्रेता, नवरतन व् बहु रंगी वस्तुओं  के विक्रेता, सेना व् न्यायपालिका आज अतिरिक्त लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों व् वास्तु परामर्श में रूचि बढेगी/

अंक 4,13,22,31
आज विदेश में व्यवसाय विस्तार व् उच्च अध्ययन हेतु जाने के लिए व् सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु उत्तम दिन है/खेल जगत से जुड़े लोग, बालरोग  व् मनोरोग विशेषज्ञ, निर्यातक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूरे हो पाएंगे/

अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आप जो निर्णय लेंगे,सार्थक सिद्ध होंगे/ अंपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी आज स्थगित कर दीजिये/ अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी बढ़ा  सकते हैं/

अंक 6,15,24
आज के दिन दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से पूरे हो पाएंगे/ सम्पति से जुड़े किसी प्रकरण के प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/ आग ,शोर्ट सर्किट व् बहसबाजी आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/कृषक वर्ग कुछ असुविधाजनक स्थिति में रहेगा/

अंक 7,16,25
मेहमानों व् बच्चों के साथ बिताया गया समय खुशनुमा रहेगा/ विदेश में सांस्कृतिक प्रस्तुति, इवेंट मैनेजमेंट व् निर्यात व्यवसाय एवं भ्रमण हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मेहमान आज आपके मददगार हो सकते हैं/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज आपके प्रतिकूल हो सकती है/ स्वभाव की उग्रता पर यथा संभव काबू रखिये/
अंक 8,17,26
आज के दिन व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपके कुछ न्यायिक प्रकरण सुलझेंगे/ सेना ,न्यायपालिका, योग प्रशिक्षक, बहु रंगी उत्पादों व् ईंधन के विक्रेता, कृषक वर्ग आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
संतान पक्ष की किसी चिंता से या कुछ आकस्मिक आये मेहमानों की वजह से आप कुछ विचलित हो सकते है/सहनशीलता बरतिए/ सम्पति निवेशक, आर्किटेक्ट्स, वास्तु विद, बहु रंगी भू उत्पादों के विक्रेता, आध्यात्म गुरु, सेना व् न्यायपालिका आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment