Monday, October 1, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/10/2018 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 3/10/2018 बुधवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक स्तर पर कुछ परेशानी व् अपव्यय के कारण सहचर से अनबन का अंदेशा है/ कुछ विरोधी तत्व आज आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं/ खेलजगत, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ व् टूरिज्म सेक्टर से जुड़े लोग अपेक्षाकृत सुविधाजनक स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभन्वित होंगे/ रचनात्मक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों, फैशन व् ग्लेमर, इवेंट मैनजमेंट, मीडिया व् प्रकाशन के क्षेत्र में नाम कमा पाएंगे/ सेक्सोलॉजिस्ट्स, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, बेंकर्स, लोन ट्रेवेल एजेन्ट्स, चाँदी , सोने व् सम्पति के विक्रेता, कुटीर उद्योगपति , टूरिज्म सेक्टर व् एयर लाइन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयासों के फलस्वरूप आज आप कुशलता से दायित्व वहन कर पाएंगे/ आर्थिक स्तर पर कुछ अवरोध आ सकते हैं, परन्तु आप अपनी समझदारी से समस्या निवारण में काफी हद तक सफल रहेंगे/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये व् अपने बच्चों के दृष्टिकोण को भी समझने की कोशिश कीजिये व् इनके साथ मित्रवत व्यवहार रखिये/ लेखक, शिक्षाविद, प्रकाशक, आर्किटेक्ट, स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् नर्सिंग होम्स, सम्पति विक्रेता व् कुटीर उद्योग से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत  सीमित होने के बावजूद , आप अपनी प्रबंधन क्षमता से दायित्व वहन सुचारु रूप से कर पाएंगे/ कुछ विरोधी तत्व आज आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकते हैं/ मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, खेल सामग्री व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये/

अंक 5,14,23
आज व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्यानुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ सम्पति व् सोने के विक्रय व् निवेश हेतु अनुकूल दिन है/ लेखक व् प्रकाशक, शिक्षाविद, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, नर्सिंग होम्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् मनोरोग विशेषज्ञ, खिलाड़ी, इवेंट मैनेजर्स व् संगीतज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज आप भाग्य अनुकूलता व् व्यक्तिगत प्रयास, दोनों ही से आशा से अधिक लाभान्वित होंगे/ लेखक, प्रकाशक, फिल्म जगत, फैशन व् ग्लेमर जगत, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सेक्सोलॉजिस्ट्स, सम्पति , सोने व् गृह उपयोगी उत्पादों के विक्रेता , आर्किटेक्ट्स व् आंतरिक सज्जाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ पारिवारिक सुख सुविधा हेतु आप अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/

अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षाकृत अधिक लाभान्वित करेंगे/ पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ व्यवसाय व् निवास बदलने हेतु अनुकूल दिन है/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव हेतु अच्छा दिन है/ आप व्यक्तिगत रखरखाव व् पारिवारिक सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त धन व् समय दे पाएंगे/ सुनहरी, भूरे व् स्लेटी रंग की वस्तुओ, सोने व् सम्पति के विक्रेता, लेखक, इवेंट मैनेजर्स, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स , मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक एवं सेक्सोलॉजिस्ट्स, खेल जगत, फैशन व् ग्लेमर जगत आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे/ आज सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, लेखक व् प्रकाशक , स्त्रीरोग विशेषज्ञ  व् प्रसूतिगृह आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत सीमित होने के कारण, आप चाह कर भी पारिवारिक सुख सुविधा व् बच्चों की अतिरिक्त माँगों पर व्यय नहीं कर पाएंगे व् इस कारण कुछ अनमने से रहेंगे/ योग ध्यान व् आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा/ आर्किटेक्ट्स, सोने व् सम्पति, स्टेशनरी व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ , लेखक व् शिक्षाविद अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 

No comments:

Post a Comment