Saturday, October 27, 2018

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/10/2018 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/10/2018 रविवार

अंक 1,10,19,28
आज आपकी प्रबन्धन क्षमता व् प्रशासनिक योग्यता के आधार पर आप अपनी खास पहचान बना पाएंगे/ राजनेता, एन जी ओ, सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता  व प्रशासनिक अधिकारी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं  ला पाएंगे/  भाग्य से भी आज आप किसी अनुकम्पा  की आशा  में  न  रहिये/व्यवस्थित मन से दैनिक क्रियाकलाप पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् पसंद दीदा गतिविधियों में बिताते हुए छुट्टी के दिन का आनंद लीजिये/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से भी आज किसी खास मेहरबानी की उम्मीद में न रहिये/ शांत मन से दैनिक दायित्व पूरे करते हुए, कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में दीजिये/

अंक 4,13,22,31
आज अहम् पर  यथासम्भव काबू रखिये/ भाग्य अनुकूलता से आप आज प्रशासनिक नवचारों, सामाजिक गतिविधियों,  अनुसन्धान, शोध  कार्यों में अग्रणी रहेंगे व् अपनी पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, समाजसेवक व् राजनीतिज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रशासनिक व राजनीतिक स्तर पर अहम के टकराव के कारण कुछ परेशानी का अंदेशा है/

अंक 5,14,23
आपकी प्रबंधन योग्यता  व् प्रशासनिक क्षमता के आधार पर आप समाजिक, व्यवसायिक व् राजनैतिक क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी व् शिष्ट मण्डल अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ दुग्ध उत्पादों, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, राजनीतिज्ञ व् समाज सुधारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे; भाग्यवश भी आज किसी उल्लेखनीय बदलाव् की संभावना नहीं है/आज आपकी गतिविधियों में नवीनता की कमी से आप कुछ बोरियत महसूस करेंगे/ शांत चित से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
दैनिक निर्धारित लक्ष्य  सामान्य रूप से पूर्ण कर  पाएंगे/ शांत मन से दैनिक क्रियाकलापों पर ही ध्यान केंद्रित कीजिये/ दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् अभिरुचियों की तुष्टि में दीजिये/

अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के कारण प्रशासनिक  व राजनैतिक स्तर पर कुछ परेशानी का अंदेशा है/ सफ़ेद रंग की  वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/  उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिये/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध  सम्पन्न होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ भाग्य से भी आज किसी उल्लेखनीय अनुकम्पा की आशा नहीं की जा सकती/ कुछ समय पसंदीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलापमें दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment